मुंबई,(mediasaheb.com)| श्रीमद् रामायण 12 अगस्त से भारत के प्रमुख पारिवारिक मनोरंजन चैनल सोनी सब पर प्रसारित होगा। भगवान राम का रावण के साथ पौराणिक युद्ध का समापन 12 अगस्त को शाम 7.30 बजे सोनी सब पर प्रसारित होने वाला है। इसमें भरपूर एक्शन होने वाला है। इस युद्ध के शुरू होने के साथ सोनी सब अब विशेष रूप से उस अपरिचित कहानी को सामने लाएगा जो इस युद्ध के बाद शुरू होती है। यह दिखाया जाएगा कि भगवान राम और सीता के पुनः एक होने और अयोध्या लौटने के बाद क्या होता है?
श्रीमद् रामायण की दिव्य कथा का नया अध्याय- अयोध्या वापसी और उनके जुड़वां बच्चों लव और कुश के जन्म के बाद भगवान राम और सीता के जीवन की खुशियों और चुनौतियों की खोज करता है। शो का यह नया चरण भगवान राम और सीता के अयोध्या लौटने के बाद उनके जीवन की कई अनकही कहानियों और गहरे अर्थों को खूबसूरती से समेटे हुए प्रस्तुत होगा।(वार्ता)
Sunday, August 23
Breaking News
- आईफोन की EMI बनी जानलेवा! बाप-बेटे पहाड़ी से गिरे, हादसे के सदमे में मां की भी मौत
- बंगाल में 5 साल के जन्म प्रमाणपत्रों की होगी जांच, फर्जीवाड़े के सामने आने के बाद सरकार का बड़ा फैसला
- CM विजय पर बरसे एमके स्टालिन, बोले- विधानसभा को फिल्म सेट समझकर बोल रहे ‘पंच डायलॉग’
- NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण पर CM योगी सख्त, पराली जलाने और प्रदूषणकारी उद्योगों पर कार्रवाई के निर्देश
- भारत में 8.7 करोड़ युवा NEET, न पढ़ाई न नौकरी; नीति आयोग की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
- दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लाठी-डंडों से की पिटाई
- बैगा जनजाति के संरक्षण के लिये करेंग हरसंभव प्रयास : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
- LPG सप्लाई मजबूत करने की बड़ी तैयारी, 1,800 किमी नई पाइपलाइन पर ₹7,000 करोड़ खर्च
- बारिश में स्कूलों की सुरक्षा को लेकर सख्ती, छात्रों के आने से पहले शिक्षकों को परिसर जांचने के निर्देश
- उम्मीद की किरण: पुलिस की संवेदनशील पहल से लौटी मासूमों की मुस्कान


