नई दिल्ली (mediasaheb.com)| भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (#BCCI) ने 50 ओवर के एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम की घोषणा सोमवार को की। विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल और मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हुई है।
इसी महीने वेस्ट इंडीज के विरुद्ध T20 अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण करने वाले तिलक वर्मा को भी 17 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है, जबकि संजू सैमसन को अतिरिक्त बल्लेबाज़ के रूप में चुना गया है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा की लंबी चोट के बाद वापसी हुई है।
दूसरे विकेटकीपर के तौर पर सैमसन की जगह ईशान किशन को चुना गया, हालांकि मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा कि राहुल अभी भी पूरी तरह फिट नहीं हैं इसलिए सैमसन एक रिजर्व खिलाड़ी के रूप में श्रीलंका की यात्रा करेंगे।लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल टीम में जगह नहीं बना सके, जबकि कुलदीप यादव को स्क्वाड में शामिल किया गया है।भारत अपने एशिया कप अभियान की शुरुआत दो सितंबर को कैंडी में ग्रुप ए मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगा।
भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन | (वार्ता)
Saturday, June 20
Breaking News
- 20 जून का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सतर्क
- कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन
- छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार
- रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल
- छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर
- मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित
- एमपी के नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने परीक्षा और रिजल्ट जारी करने की दी अनुमति
- पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट कार्य के लिए मध्यप्रदेश पुलिस को लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय सम्मान
- MP की नई ट्री ट्रांसलोकेशन पॉलिसी: एक पेड़ काटने पर लगाने होंगे 20 पौधे, 80% पेड़ शिफ्ट करना होगा अनिवार्य


