मुंबई,(mediasaheb.com)। महाराष्ट्र के विधानमंडल सचिवालय ने शनिवार को एकनाथ शिंदे खेमे के 16 विधायकों को Online कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में इन सभी विधायकों को सोमवार तक अपना पक्ष ऑनलाइन अथवा खुद उपस्थित रहकर विधानमंडल के समक्ष रखने का आदेश दिया गया है। शिवसेना विधायक दल की ओर से शिंदे खेमे के 16 विधायकों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता का आरोप लगाते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि झिरवल से कार्रवाई की मांग की गयी है। विधानसभा उपाध्यक्ष झिरवल ने शुक्रवार को इन सभी अर्जियों का अवलोकन किया। इसके बाद आगे की कार्रवाई का आदेश विधानमंडल सचिवालय को दिया था। विधानमंडल सचिवालय ने शनिवार को सभी 16 विधायकों को ऑनलाइन नोटिस जारी करते हुए अपना पक्ष रखने का आदेश दिया है। इन सभी विधायकों ने सोमवार तक अपना पक्ष नहीं रखा तो विधानमंडल सचिवालय इनके विरुद्ध कार्रवाई कर सकता है।(हि.स.)
Wednesday, July 8
Breaking News
- शिक्षा मंत्री ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई के श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
- US हमले का ईरान ने लिया बदला! कुवैत-बहरीन बने निशाना, 85 सैन्य ठिकानों पर हमला; होर्मुज संकट और गहराया
- भोपाल नवाब की बेगम की 30.55 एकड़ जमीन बेचने का मामला गरमाया, शत्रु संपत्ति विवाद में EOW को नई शिकायत
- जमीन बेटे के नाम करते ही SDM ने कही ऐसी बात, बुजुर्ग महिला समेत पूरा पंडाल हंसी से गूंज उठा
- पलामू में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, जहरीले सरसों तेल से ड्रॉप्सी की आशंका
- जन्मदिन से पहले जवान बेटे की मौत, चेन्नई में ड्यूटी के दौरान वायुसेना कर्मी शहीद
- शाजापुर की नई SP प्रियंका शुक्ला का बड़ा फैसला! पद संभालते ही महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर किया अहम ऐलान
- श्रेयस अय्यर ने 425 पायदान की छलांग लगाई, ICC रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा
- सोहेल-सीमा फिर आएंगे साथ, ‘अलायंस’ में दिखेगी एक्स कपल की जोड़ी
- CM विष्णु देव साय का बड़ा ऐलान, 3D Blast हादसे में मृतकों के परिजनों को ₹30-30 लाख की सहायता


