मुंबई (mediasaheb.com) | TV सीरियल महाभारत में शकुनि मामा का किरदार निभाकर घर-घर में लोकप्रिय हुए अभिनेता गूफी पेंटल का निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। गूफी पेंटल पिछले काफी दिनों से बीमार थे और मुंबई अंधेरी स्थित एक अस्पताल में भर्ती थे। गूफी पेंटल ने वर्ष 1975 में प्रदर्शित फिल्म ‘रफूचक्कर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। गूफी पेंटल ने इंजीनियरिंग की ट्रेनिंग ली थी। अपने भाई पेटल को देखते हुए उन्होंने एक्टिंग में कदम रखा। वर्ष 1969 में गुफी पेंटल मुंबई पहुंचे। उन्होंने मॉडलिंग की और कुछ फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर भी रहे। गूफी पेंटल ने ‘श्री चैतन्य महाप्रभु’ नाम की एक फिल्म भी निर्देशित की थी।
गूफी पेंटल को पहचान ‘महाभारत’ के शकुनि मामा के रोल से मिली थी। गुफी पेंटल ने कई फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया था। उनका आखिरी टीवी शो ‘जय कन्हैया लाल की’ था। गूफी पेंटल जिन TV शोज में नजर आए, उनमें ‘भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप’, ‘मिसेज कौशिक की पांच बहुएं’, ‘कर्ण संगिनी’ और ‘कर्म फल दाता शनि’ जैसे नाम शामिल हैं। वहीं फिल्मों में गूफी पेंटल ने ‘सुहाग’, ‘दिल्लगी’, ‘देस परदेस’ ‘मैदान-ए-जंग’, ‘दावा’, ‘द रिवेंज: गीता मेरा नाम’ जैसे प्रोजेक्ट्स में यादगार किरदार निभाए थे।(वार्ता)
Friday, July 31
Breaking News
- Aaj Ka Rashifal 31 July 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें किसे आज रहना होगा सतर्क
- बच्चों के सुरक्षित कल के लिए धमतरी में साझा हुए पेरेंटिंग के नए मंत्र
- बस्तर में सड़क विकास को मिलेगी नई गति : सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात
- हमारी आध्यात्मिक शक्ति भारत को विश्वगुरू बनने की ताकत देती है – उप मुख्यमंत्री शुक्ल
- भवन निर्माण अनुमतियों की प्रक्रिया हुई सरल, अनावश्यक एन.ओ.सी. की बाध्यता समाप्त
- जनजातीय विभाग की बड़ी पहल: प्रदेश में वर्ष 2027 तक नए स्वरूप में 450 आश्रम-छात्रावास बनकर होंगे तैयार
- जलापूर्ति योजनाओं के दीर्घकालीन सुचारू संचालन के लिए जल संचय और जल संरक्षण जरूरी – अरुण साव
- उज्जैन की बॉक्सर दिव्या नागर बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिये कर रही तैयार
- योगी सरकार में रेशम क्षेत्र बना रहा आत्मनिर्भरता और रोजगार का मजबूत आधार
- दुर्ग जिला अस्पताल में 4.85 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सर्जिकल विंग


