मुंबई (mediasaheb.com)बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान अपनी दोस्त और निर्देशक फराह खान की आने वाली फिल्म को प्रोडयूस कर सकते हैं। शाहरुख और फराह की दोस्ती इंडस्ट्री में सालों पुरानी है। फराह खान ने जब वर्ष 2004 में निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा तो उन्होंने अपने शाहरुख को अपनी पहली फिल्म ‘मैं हूं ना’ में कास्ट किया था। इसके बाद फराह खान ने शाहरूख खान को वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म ओम शांति ओम और वर्ष 2014 में प्रदर्शित फिल्म हैप्पी न्यू ईयर मे निर्देशित किया।चर्चा है कि शाहरुख और फराह खान जल्द एक बार फिर एक साथ काम करने जा रहे हैं। शाहरुख ,फराह खान की नई मसाला फिल्म को प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यदि सब कुछ ठीक रहा, तो इस साल के अंत में इस फिल्म की घोषणा कर दी जाएगी और इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है।(वार्ता)
Sunday, November 1
Breaking News
- 1 नवंबर राशिफल: रविवार को 5 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, जानें सभी 12 राशियों का हाल
- नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
- मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कंटेनर में छिपाकर ले जाया जा रहा 871 किलो से अधिक गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
- देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी आयु से नहीं बल्कि जीवन के प्रारंभ से ही जुड़ी होती है : विधानसभा अध्यक्ष तोमर
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप और स्कूटी की वितरित
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर ‘राज्योत्सव’ का करेंगे शुभारंभ
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: संस्कृति का गौरव, समृद्धि का संकल्प और विकास का उत्सव
- संस्कृति का गौरव, समृद्धि का संकल्प और विकास का उत्सव
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज 1 नवंबर से, तीन दिनों तक लोककला, संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर होगा नवा रायपुर


