मुंबई (mediasaheb.com)| वैश्विक बाजार की गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी और रिलायंस जैसी दिग्गज कंपनियों में हुई बिकवाली से आज सेंसेक्स की तेजी थम गई और वह गिरावट पर रहा। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 33.01 अंक फिसलकर 65,446.04 अंक पर आ गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 9.50 अंक की मामूली बढ़त के साथ 19,398.50 अंक पर पहुंच गया। हालांकि दिग्गज कंपनियों के विपरीत बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में लिवाली हुई। इससे मिडकैप 0.68 प्रतिशत की छलांग लगाकर 28,994.35 अंक और स्मॉलकैप 0.62 प्रतिशत उछलकर 33,004.56 अंक पर रहा।
इस दौरान बीएसई के कुल 3626 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1966 में लिवाली जबकि 1527 में बिकवाली हुई वहीं 133 कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 30 कंपनियों में तेजी जबकि शेष 20 में गिरावट रही। बीएसई के बैंकिंग, दूरसंचार और वित्तीय सेवाएं समूह की 0.48 प्रतिशत तक की गिरावट को छोड़कर 16 समूहों में तेजी का रुख रहा। इस दौरान सीडी 0.86, ऊर्जा 0.75, एफएमसीजी 1.71, ऑटो 1.62, तेल एवं गैस 1.04, पावर 0.66 और रियल्टी समूह के शेयर 0.53 प्रतिशत मजबूत रहे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरावट का रुख रहा। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.56, जर्मनी का डैक्स 0.50, जापान का निक्केई 0.25, हांगकांग का हैंगसेंग 1.57 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.69 प्रतिशत लुढ़क गया।(वार्ता)
Thursday, August 13
Breaking News
- Aaj Ka Rashifal 13 August 2026: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार? जानें धन, करियर, प्रेम और सेहत का हाल
- ईज ऑफ डुईंग बिजनेस: निवेशकर्ताओं के लिये छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक पहल
- बिहान से आत्मनिर्भर बनीं शकुंतला राजवाड़े, कम लागत की खेती से बढ़ा आय का आधार
- IFA अनुपूरण में देश में तृतीय स्थान, उत्कृष्ट IEC प्रदर्शन के लिए भी मिला राष्ट्रीय सम्मान
- सतपुड़ा ताप विद्युत गृह की 250 मेगावाट इकाई ने लगातार 100 दिन संचालन का बनाया रिकॉर्ड
- योगी सरकार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को नई रफ्तार, पूर्वांचल-मध्यांचल बन रहे निवेश के नए पावर सेंटर
- डिजिटल गवर्नेंस की मिसाल बना मध्यप्रदेश : पोषण ट्रैकर ऐप और एफआरएस तकनीक से सुधरा मातृ शिशु स्वास्थ्य : मंत्री भूरिया
- शहपुरा आरओबी के एप्रोच पुनर्निर्माण के लिये उच्चस्तरीय बैठक
- अवैध हथियारों के नेटवर्क पर मध्यप्रदेश पुलिस का करारा प्रहार — विगत 5 दिनों में 31 अवैध हथियार जब्त, 10 आरोपी गिरफ्तार
- बिजली के बिल से रोशन हुई 16 हजार महिलाओं की जिंदगी, 3500 करोड़ रुपये सरकारी खजाने में जमा कराए


