मुंबई(mediasaheb.com) फरवरी संसद में नये वित्त वर्ष के लिए सर्वांगीण विकास और मजबूत बजट के पेश होते ही उत्साहित निवेशकों की चौतरफा लिवाली की बदौलत आज सेंसेक्स ने 1100 अंक से अधिक की छलांग लगाई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1188.61 अंक अर्थात 2 प्रतिशत की उड़ान भरकर 60 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 60738.51 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 287.05 अंक यानी 1.63 प्रतिशत की छलांग लगाकर 17949.20 अंक पर पहुंच गया।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 451 अंक की तूफानी तेजी लेकर 60001.17 अंक पर खुला और दमदार लिवाली की बदौलत 60730.40 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि बिकवाली के दबाव में 59807.68 अंक के निचले स्तर पर भी रहा। इसी तरह निफ्टी 149 अंक चढ़कर 17811.60 अंक पर खुला और अभी तक के सत्र के दौरान 17967.60 अंक के उच्चतम जबकि 17731.65 अंक के निचले स्तर पर भी रहा।(वार्ता)
Friday, June 26
Breaking News
- 26 जून शुक्रवार का राशिफल: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी बड़ी खुशखबरी
- पाइल्स ऑपरेशन के दौरान 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
- उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 05 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
- शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज: मंत्रीराजेश अग्रवाल
- योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजना से लाखों छात्रों को मिला संबल, प्रयागराज प्रदेश में सबसे आगे
- खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
- बोर्ड वैद्यों की स्वास्थ्य परंपराओं, पारंपरिक ज्ञान संरक्षण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : विकास मरकाम
- ‘सेफ क्लिक’ अभियान के तहत प्रदेशभर के नव आरक्षकों को दिया जा रहा साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण
- मानसून को लेकर नया अपडेट, 45 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
- मुख्य मंत्री विष्णु देव साय के सख्त तेवर से खनिज माफियाओं पर शिकंजा


