हरदा (mediasaheb.com)| मध्यप्रदेश के हरदा जिले के एक युवा को अपनी कला के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये अवार्ड से सम्मानित किया गया है। रायपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित WPPC 2024 फोटोग्राफी अवार्ड कार्यक्रम में हरदा के युवा फोटोग्राफर संजय कुमार प्रजापत को अपनी फोटोग्राफी कला में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें देश के जाने माने फोटो ग्राफर, प्रसिद्ध मेंटर राजा अवस्थी सर और मेडम रायपुर छत्तीसगढ़ के द्वारा प्रमाण पत्र और अवार्ड शील्ड देकर सम्मानित किया। जानकारी के अनुसार रायपुर में 21 से 22 मार्च तक आयोजित WPPC 2024 फोटोग्राफी अवार्ड कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से चुनिंदा 30 से 35 फोटोग्राफर शामिल हुए। संजय ने सभी छायाकारों के साथ अपनी कला का प्रदर्शन किया। आयोजन में सभी प्रतिभागियों ने फोटोग्राफी एवं सिनेमैटोग्राफी कला का प्रदर्शन कर पुरस्कार जीते। इनमें जिले के ग्राम बीड़ निवासी युवा संजय प्रजापत को भी शामिल होने का अवसर मिला। जिसमे संजय कुमार ने भाग लेकर अवार्ड हासिल किया। संजय हरदा के एक प्रतिभा शाली युवा फोटोग्राफर है जो पूर्व में भी गोवा, नैनीताल, मनाली और थाईलैंड में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी फोटोग्राफी कला के लिए सम्मानित हो चुके है। उनकी इस उपलब्धि पर माता पिता और इष्ट मित्रों ने बधाई और शुभकामनायें दी।
Tuesday, February 17
Breaking News
- राजस्थान विधानसभा में हाई-वोल्टेज ड्रामा, गरमाये मुद्दे के बीच हाथापाई की नौबत!
- नई दिल्ली–चेन्नई ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस में आग, यात्रियों में अफरा-तफरी
- शादी के शक में कत्ल, फिर इंसानियत शर्मसार: इंदौर में लाश के साथ दरिंदगी का सनसनीखेज मामला
- अस्पताल में भर्ती लेखक सलीम खान, बेटे सलमान खान समेत परिवार के सदस्य हालचाल जानने पहुँचे
- अमृत भारत स्टेशन योजना से बदल रहा रेलवे का चेहरा, एयरपोर्ट जैसी मिलेगी फैसिलिटी
- दृष्टि दिव्यांगता पर संकल्प की जीत: आत्मनिर्भरता की मिसाल बने अभिनंदन, अब गढ़ रहे नई प्रतिभाओं का भविष्य
- Virat Kohli-Anushka Sharma फिर पहुंचे Premanand Maharaj के दरबार, जमीन पर बैठकर सुना प्रवचन
- विभिन्न योजनाओं के तहत 1.37 करोड़ से अधिक की राशि वितरित
- लाल आतंक की उलटी गिनती शुरू: सुकमा में 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, एक महिला भी शामिल
- उच्च शिक्षण संस्थानों को उभरते अवसरों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा-उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा


