धमतरी (mediasaheb.com)| छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोगो को भरोसा दिलवाया हैं कि लोकसभा चुनावों के बाद मोदी की गारंटी के शेष वादों के पूरा का जायेंगा। श्री साय ने आज नगरी में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार में आते ही हमने मोदी जी की सभी प्रमुख गारंटियों को तेजी से पूरा किया और लोकसभा चुनाव के बाद भी मोदी की गारंटी के बचे हुए प्रमुख वादों को तेजी से पूरा करेंगे। उन्होंने भूमिहीन श्रमिकों को 10 हजार रूपये वार्षिक और 500 रुपये में सिलेंडर देने के वादे को भी पूरा करने का भी लोगो को विश्वास दिलाया।
उन्होने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होने महादेव एप को भी नही छोड़ा। सट्टा एप को निर्बाध रूप से चलाने के लिए 508 करोड़ रूपये का प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप उन पर है और एफआईआर भी दर्ज हुआ है।ऐसे लोगों को लोकसभा चुनाव में भी सबक सिखाना है।उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने लोक लुभावन घोषणा कर प्रदेश की जनता से पहले खूब वोट बटोरा और चुनाव जीतते ही जनता के संग खूब विश्वासघात किया।
श्री साय ने कहा कि आज हम नरेंद्र मोदी जी के लिए आशीर्वाद मांगने आए हैं,मोदी जी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं और उनकी वजह से भारत का डंका बज रहा है, पूरी दुनिया में देश का मान-सम्मान बढ़ रहा है।मोदी जी जो बोलते हैं उसे करते हैं। भारतीय जनता पार्टी के कथनी और करनी में एकरूपता है।(वार्ता)
Saturday, July 25
Breaking News
- ‘परिवार कर रहा आपका इंतजार, खबर का नहीं’: सड़क सुरक्षा पर रायपुर पुलिस का भावुक वीडियो वायरल
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी थमेगा नहीं आंदोलन, CJP बोली- ‘दो मांगें अभी बाकी हैं’
- 3 साल का लंबा इंतजार खत्म: 28 जुलाई को निशातपुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव
- मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें तेज: दिल्ली की हलचल से बढ़ा सियासी पारा
- जेएनयू में बड़ा बदलाव, कुलगुरु ने दो रेक्टरों को पदमुक्त किया
- बिहार सरकार के 100 दिन, विकास योजनाओं और फैसलों की बड़ी शुरुआत
- गोमाता को राष्ट्र माता दर्जा दिलाने निकले नरेंद्र, दांतों से खींची 12 क्विंटल कार
- OnePlus N6x भारत में लॉन्च होगा 31 जुलाई को, जानें फीचर्स और कीमत
- वेस्टइंडीज वनडे और एशियन गेम्स के बीच टकराई तारीखें, बीसीसीआई चुनेगी दो अलग टीमें
- ओडिशा से बस के जरिए रायपुर में नशीली गोलियों की सप्लाई, आरोपी बस ड्राइवर गिरफ्तार


