(mediasaheb.com) फिल्म साहो का नया पोस्टर आउट होते ही ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा है। पोस्टर में प्रभास और श्रद्धा कपूर रोमांटिक अंदाज में एक-दूसरे की आंखों में आंखे डालकर देख रहे हैं। प्रभास और श्रद्धा के बीच रोमांटिक कैमिस्ट्री दिख रही है। इस फिल्म में दोनों पहली बार साथ काम कर रहे हैं। पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यूजर्स इस पोस्टर को खूब शेयर कर रहे हैं। फिल्म 30 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म में प्रभास-श्रद्धा के अलावा नील नितिन मुकेश, चंकी पांडे और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे अहम भूमिका में दिखेंगे।मंगलवार को तरण आदर्श ने फिल्म के नए पोस्टर को ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। उन्होंने लिखा साहो का नया पोस्टर, इसमें प्रभास और श्रद्धा नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा कि पोस्टर बहुत ही लाजवाब है। फिल्म को 30 अगस्त को रिलीज किया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन सुजीत ने किया है।साहो मूलरूप से तेलुगु फिल्म है, जिसे हिंदी और तमिल में भी बनाया जा रहा है। बाहुबली एक्टर प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि डार्लिंग, आप सभी के लिए मेरी अगली फिल्म साहो का नया पोस्टर। आपसे थियेटर्स में 30 अगस्त को मिलते हैं। श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी यह पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि फिल्म 30 अगस्त को रिलीज हो रही है। (हि.स.)
Friday, April 3
Breaking News
- UPSSSC और UPPCS की परीक्षाओं में छाया फरमान मियां का नाम, प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों में शामिल होने से प्रदेशभर में चर्चा
- बारपेटा में सीएम योगी का सख्त संदेश, बोले- असम को नहीं बनने देंगे ‘लव जिहाद-लैंड जिहाद’ की धरती
- आईफोन लवर्स के लिए बड़ी अपडेट, iPhone 18 Pro मॉडल्स में दिखेंगे नए शेड्स पर गायब रहेगा क्लासिक ब्लैक
- झारखंड में मौसम का मिजाज बदल,रांची समेत कई जिलों में बारिश, 6 अप्रैल तक ‘येलो अलर्ट’ जारी
- मऊ में बोले ओम प्रकाश राजभर, खुद को बताया ‘बेहया’ नेता और अखिलेश की धार्मिक पहचान पर उठाए सवाल
- भाजपा ने सतीश दौरा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाये गये गरियाबंद जिला विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक
- तमिलनाडु में बड़े चेहरों पर दांव, 27 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
- होर्मुज पर यूएन में बड़ा यूटर्न, चीन-रूस-फ्रांस की तिकड़ी ने बिगाड़ा खेल, अमेरिका का दोस्त रहा खाली हाथ
- असम चुनाव से पहले शाह का बड़ा बयान, बोले- UCC लागू करेंगे, घुसपैठियों पर सख्ती
- यूपी के छोटे और पिछड़े जिलों में औद्योगिक क्रांति की तैयारी, बलिया से चित्रकूट तक बनेंगे बड़े इंडस्ट्रियल हब

