रायपुर (mediasaheb.com)| छत्तीसगढ़ सरकार की रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) योजना से गांवों में ग्रामीणों को रोजगार व स्व-रोजगार के अवसर मिलने लगे हैं। महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह में अग्रसर हो रही हैं। गांवों को उत्पादन का केन्द्र और ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई यह योजना अब ग्रामीण परिदृश्य में एक सकारात्मक बदलाव लाने लगी है। ग्रामीणजन रीपा के माध्यम से अपनी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में बदलाव के लिए पूरे मनोयोग से जुट गए हैं।
गरियाबंद ज़िले के फ़िंगेश्वर ब्लॉक में ग्राम पंचायत श्यामनगर स्थित रीपा में सिलाई यूनिट की स्थापना की गई है। यूनिट की स्थापना से लगभग 50 ग्रामीणों को रोज़गार मिला है, साथ ही यहां कार्यरत् महिलाओं को महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए 14 हजार यूनिफार्म सिलाई का आर्डर दिया है। रीपा में समूह के सदस्यों द्वारा हथकरघा, अगरबत्ती निर्माण, धोबी का भी कार्य किया जा रहा है।
Sunday, August 16
Breaking News
- Sunshine Pictures IPO: 18 अगस्त को खुलेगा इश्यू, ₹360 तक प्राइस बैंड; GMP ने बढ़ाई उम्मीद
- कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने किया ध्वजारोहण
- नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में मस्जिद-मदरसों की बढ़ती संख्या पर सवाल, जनसांख्यिकी बदलाव की चर्चा
- आजादी का मतलब अराजकता, पिछड़ेपन, गरीबी, अशिक्षा, असमानता से सर्वथा मुक्तिः मुख्यमंत्री
- PM मोदी ने शेयर किया खास वीडियो, गायों को चारा और मोरों को खिलाया दाना
- यूपी टी-20 से प्रदेश के युवा क्रिकेटरों को मिला बड़ा मंच, छह टीमें देखकर हो रही खुशीः सीएम योगी
- आवारापन 2’ की सफलता के बीच इमरान हाशमी की ‘जन्नत 3’ पर बड़ा अपडेट, स्क्रिप्ट पर काम जारी
- NMDC का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में लौह अयस्क उत्पादन 26% बढ़ा
- प्रदेश का युवा परिश्रमी और देश के लिए कुछ कर गुजरने की इच्छाशक्ति से भरपूर : सीएम योगी
- सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है सरकार- राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल


