रायपुर (mediasaheb.com)| छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश की पांच विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के कार्यों को कराने के लिए 24 करोड़ 90 लाख 23 हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजनाओं के कार्य पूर्ण होने से 1656 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। कोरिया जिले के खड़गंवा विकासखण्ड अंतर्गत उदनापुर जलाशय योजना के मुख्य नहर में सी.सी. नाली निर्माण नहर बेड की सफाई तथा बैंक की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य आर.डी. 1370 मी. से 3500 मी. एवं माइनर नहर आर.डी. 470 मी. 700 मी. तथा कुलावा फिक्सिंग कार्य के लिए तीन करोड़ 44 लाख 94 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूर्ण होने से 403 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
विकासखण्ड सोनहत में जलाशय बांध में सी.सी.चैनल निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 41 लाख 23 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूर्ण होने से 156 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड सोनहत की रजौली बांध सी.सी. चैनल निर्माण और अन्य कार्य के लिए दो करोड़ 91 लाख 52 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। कार्य के पूर्ण होने से 91 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ की खरला व्यपवर्तन योजना के नहर लाईनिंग, पक्के कार्य एवं मिट्टी कार्य के लिए चार करोड़ 20 लाख 39 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। कार्य के पूर्ण होने से 526 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखण्ड राजपुर की लवंगपानी जलाशय योजना के लिए 11 करोड़ 92 लाख 15 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। कार्य के पूर्ण होने से 480 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
Saturday, June 6
Breaking News
- 6 जून का राशिफल: इन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी, धन और करियर में होंगे बड़े लाभ
- मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही
- इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान
- राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा
- गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल
- स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल
- सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और साइबर सुरक्षा भविष्य की अर्थव्यवस्था के प्रमुख आधार : मंत्री टेटवाल
- मध्य प्रदेश में 65 साल बाद सरकारी नौकरी के नियमों में बड़ा बदलाव, हत्या और भ्रष्टाचार के दोषी होंगे अपात्र
- ऊर्जा मंत्री तोमर ने विषम परिस्थितियों में बिजली कार्मिकों द्वारा व्यवधानों के त्वरित निराकरण और उपभोक्ताओं के धैर्य की सराहना की


