बिलासपुर (mediasaheb.com)| बिलासपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों (ACB) की टीम ने राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एक पीड़ित ने एसीबी की टीम से आरआई संतोष देवांगन की शिकायत की थी। पीड़ित ने बताया कि जमीन से संबंधित काम कराने के एवज में आरआई ने एक लाख की मांग की। आरआई ने पैसे लेकर आज यानी शुक्रवार को बुलाया था। आज एक लाख रुपए नगद लेकर पीड़ित तहसील कार्यालय पहुंचा था। जैसे ही पीड़ित ने आरआई संतोष को एक लाख दिये वैसे ही एसीबी की टीम ने संतोष को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम को देखकर आरआई हैरान रह गया और माफ करने की गुहार एसीबी की टीम से करता रहा। आरआई को एसीबी गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।(वार्ता)
Tuesday, April 14
Breaking News
- मेधावी छात्रों के लिए बड़ी राहत: मुख्यमंत्री नोनी बाबू शिक्षा योजना से मिल रही लाखों की सहायता
- सोलर नववर्ष की शुरुआत: सूर्य के मेष राशि में प्रवेश से बदलेगा राशिफल
- TET परीक्षा के लिए नए आदेश जारी होंगे, विभाग तय करेगा किन शिक्षकों को परीक्षा देना अनिवार्य
- डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन : सामाजिक न्याय, समानता और समरस समाज के निर्माण का लिया संकल्प
- मंत्रिमंडल विस्तार से संगठन बदलाव तक, तावड़े की रिपोर्ट से तय होगी नई रणनीति
- रोजगार मेले में 27 हजार युवाओं का पंजीकरण, बड़ी संख्या में मिला रोजगार
- मुख्यमंत्री के निर्देश पर गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु गठित की गई उच्च स्तरीय समिति
- मोतिहारी में DRDO की मेगा प्रदर्शनी: ब्रह्मोस से अर्जुन टैंक तक दिखेगी भारत की ताकत
- अक्षय तृतीया 2026: 19 अप्रैल को बनेगा गजकेसरी सहित कई राजयोग
- महाकाल के दर पर एक्टर मिलिन्द सोमन और क्रिकेटर नीतीश राणा, बाबा से किया दिल की बात का खुलासा


