नई दिल्ली (mediasaheb.com)| पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक अस्पताल में एक महिला रेजिडेंट डाक्टर के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के विरोध में सोमवार से देशभर के सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट डाक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हड़ताल का आयोजन फेडरेशन आफ आल इंडिया रेजिडेंट डाक्टर एसोसिएशन ने किया है।रेजिडेंट या जूनियर डाक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को देखते हुए देश के सभी सरकारी अस्पतालों ने व्यापक प्रबंध किये हैं जिससे आपातकालीन सेवायें बाधित नहीं हो। सभी वरिष्ठ डाक्टरों के अवकाश और दौरे रद्द कर दिये गये हैं और उन्हें संबंधित अस्पतालों के विभागों में पहुंचने को कहा गया है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार ओपीडी, आपरेशन और अन्य सेवाओं को बहाल रखने के लिए उचित उपाय किये हैं। लोक नायक अस्पताल और सफदरजंग अस्पताल में ओपीडी, वैकल्पिक सर्जरी और वार्ड सेवा पूरी तरह से बंद नहीं होंगी। सफदरजंग अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर, जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर, विशेषज्ञ काम करेंगे। शिक्षकों को भी काम करने के लिए कहा गया है।
रेजिडेंट डाक्टर दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। इस बीच कोलकाता के संबंधित अस्पताल के प्रमुख ने त्यागपत्र दे दिया है। चिकित्सकों की सुरक्षा को लेकर महासंघ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है और मृतक डॉक्टर के लिए शीघ्र न्याय और देश भर में सभी स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों के लिए सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने की मांग की हैं।(वार्ता)
Thursday, September 17
Breaking News
- संगीतमय होगा विद्यालय का माहौल, संगीत-तकनीक के संगम से तैयार होंगी 12 प्रेरणादायक प्रार्थनाएं
- 17 सितंबर राशिफल: गुरुवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, धन लाभ के बनेंगे योग
- मंत्रीपरमार ने जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज द्वारा विकसित ‘सनातन कैलेंडर एआई’ एवं ‘अंतर्-गीता’ मोबाइल ऐप का किया विमोचन
- यूपी में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, 16 नवंबर से शुरू होगी घर बैठे स्व-गणना प्रक्रिया
- मध्यप्रदेश की बेटी अब विश्व मंच पर दिखाएगी दम
- सीएम योगी का दावा: यूपी में माफिया, मच्छर के साथ इंसेफेलाइटिस भी खत्म
- नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपालरामेन डेका ने किया शुभारंभ
- विश्वकर्मा जयंती व पीएम मोदी के जन्मदिवस पर कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे मुख्यमंत्री
- सेवा संकल्प अभियान में हर घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, सेवा और समर्पण के संकल्प से जगमगाएगा छत्तीसगढ़
- मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने आयुष की उत्कृष्ट पद्धतियां अपनाएगा मध्यप्रदेश


