मुंबई (media
saheb.com) महंगाई बढ़ने और कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं
के बीच आर्थिक गतिविधियों के पटरी पर लाने के उद्देश्य से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो
दर तथा अन्य नीतिगत दरों को सातवीं बार यथावत रखने का फैसला किया है।
RBI गवर्नर
शक्तिकांता दास की अध्यक्षता में केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति समीति की आज
समाप्त तीन दिवसीय बैठक में सभी नीतिगत दरों को अपरिवर्तित रखने का निर्णय किया
गया। रेपो दर को चार प्रतिशत, रिवर्स
रेपो दर को 3.35 प्रतिशत, मार्जिनल
स्टैंडिंग फैसिलिटी दर को 4.25 प्रतिशत और बैंक दर को 4.25 प्रतिशत पर स्थिर रखा गया है। नकद आरक्षी अनुपात चार प्रतिशत
और एसएलआर 18 प्रतिशत पर बना रहेगा।
बैठक के बाद श्री दास ने बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 में वास्तविक जीडीपी की विकास दर 9.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे पटरी पर आ
रही है। साथ ही इस साल कुछ विलंब के बाद मानसून में सुधार होने से खरीफ की बुआई
में तेजी आयी है। आने वाले दिनों में COVID-19 टीकाकरण
भी गति पकड़ेगा। ये सभी कारक अर्थव्यवस्था को गति देंगे।
CORONA की दूसरी
लहर के चलते अप्रैल और मई के दौरान देश के कई हिस्सों में लगाई गई सख्त पाबंदियों
से भारतीय अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है। ऐसे में तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच यह
बैठक बेहद अहम है। हर दो महीने में भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की
बैठक होती है। इस बैठक में अर्थव्यवस्था में सुधार पर चर्चा की जाती है और साथ ही
ब्याज दरों का फैसला लिया जाता है। रिजर्व बैंक ने आखिरी बार 22 मई 2020 को नीतिगत दरों में बदलाव किया था।(वार्ता) For English News : the states.news
Tuesday, April 7
Breaking News
- जल संसाधन विभाग में बड़ा फेरबदल: शंकर ठाकुर बने प्रमुख अभियंता, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
- छत्तीसगढ़ की धरती के कण-कण में बसे हैं भगवान श्रीराम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में मुख्यमंत्री ने किया डॉ. तेज प्रताप शाही की स्मृति में आधुनिक कंप्यूटर प्रयोगशाला का उद्घाटन
- भाजपा के स्थापना दिवस पर सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम भवन पर फहराया पार्टी का झंडा
- योगी सरकार की पहल से अमेठी की पूनम बनीं आत्मनिर्भर उद्यमी
- देश और समाज के लिए जीता है भाजपा कार्यकर्ता: सीएम योगी
- चंदेल-बुन्देला कालीन जल संरचाओं का जीर्णोद्वार प्राथमिकता से किया जाये: मंत्री कुशवाह
- फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान
- ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने की सौजन्य मुलाकात


