मुंबई(mediasaheb.com)| बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने कानपुर के चिड़ियाघर में बेजुबान जानवरों के लिए हीटर और दवाईयां भेजी हैं। रवीना टंडन एनिमल लवर्स है। वह अक्सर एनिमल्स को देखने के लिए जंगलों का दौरा करती रहती हैं। अब हाल ही में रवीना ने बेजुबानों के प्रति बड़ा दिल दिखाया है। रवीना ने कानपुर के चिड़ियाघर में बेजुबान जानवरों के लिए हीटर और दवाईयां भेजी हैं, जिसके बाद वाइल्डलेंस ईको फाउंडेशन की टीम ने रवीना का धन्यवाद किया और बताया कि टीम ने एक 6 माह के बाघ शावक का नाम रवीना के नाम पर रखने का फैसला लिया है।
रवीना के सराहनीय कदम पर वाइल्डलेंस ईको फाउंडेशन ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर लिखा, ‘बड़े दिल वाली रवीना टंडन का धन्यवाद। इस कड़कड़ाती सर्दी में आप बेजुबान जानवरों की मदद के लिए आगे आई। हीटर और दवाईयों की जरुरत को आपने समझा। चिड़ियाघर की पूरी टीम ने आपके नाम पर एक 6 महीने के बाघ शावक का नाम रखा है।’इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए रवीना ने लिखा-, ‘कानपुर चिड़ियाघर की पहल शानदार है।'(वार्ता)
Friday, July 10
Breaking News
- 10 जुलाई का राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, जानें करियर, धन और लव लाइफ का हाल
- खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश
- मुख्यमंत्री योगी रविवार को गोरखपुर में लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’
- अमृत सरोवर निर्माण में उत्तर प्रदेश देश में शीर्ष पर, 19989 सरोवरों का किया गया निर्माण और पुनरुद्धार
- पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल
- पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना
- वीरांगना रानी अवंती बाई ने देश की रक्षा व आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर किया: सीएम योगी
- बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप
- निर्माण कार्यों में मॉनीटरिंग और गुणवत्ता सुनिश्चित कराने में लापरवाही पर सहायक अभियंता और उप अभियंता को तत्काल निलंबित करने के निर्देश


