मुंबई, (mediasaheb.com)| बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री रानी मुखर्जी अब निर्देशन करना चाहती है। रानी मुखर्जी को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये ढाई दशक हो गये हैं। रानी मुखर्जी ने अपने सिने करियर मे कई कामयाब फिल्मों में अभिनय किया है। रानी अब निर्देशन करना चाहती है।
रानी मुखर्जी ने कहा, मुझे फिल्म निर्माण का हर पहलू पसंद हैं। यदि मुझे भविष्य में ऐसा निर्देशन का कोई मौका मिलता है, तो मैं उसका हिस्सा बनना पसंद करूंगी।मैं हर चीज के लिए इंशाल्लाह कहूंगी और आगे की चीजें ब्रह्मांड की अलौकिक शक्ति पर छोड़ देती हूं। फिल्म इंडस्ट्री में इतने वर्षों से काम करते आ रहे किसी भी व्यक्ति के लिए जिंदगी में कभी कुछ भी असंभव जैसी चीजें नहीं हो सकती हैं।
रानी ने कहा,फिलहाल मैं अपना पूरा ध्यान सिनेमाघरों में आने वाली फिल्मों पर ही रखना चाहूंगी, जहां से 27 साल पहले मैंने शुरुआत की थी। मेरे लिए यह अरेंज मैरिज की तरह है, जहां एक बार बड़े पर्दे के साथ मेरी शादी हुई और अब मैं पूरी तरह से उसके प्यार में हूं। मुझे कोई दूसरा प्यार नहीं चाहिए। सिनेमाघरों के लिए मैं वफादार रहना चाहती हूं।(वार्ता)
Thursday, November 5
Breaking News
- सिंधिया राजपरिवार प्रॉपर्टी विवाद: प्रतिमा देवी कोर्ट में नहीं हुईं पेश, धोखाधड़ी के सबूत नहीं मिले
- योगी सरकार में संस्कृति और युवा प्रतिभाओं को मिल रहा प्रोत्साहन, नवयुग फेस्ट में दिखा स्वदेशी व परंपराओं के प्रति लगाव
- ‘PDA में ‘डी’ का मतलब दूर से प्रणाम’, कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला
- धनतेरस 2026: घर पर कैसे करें भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा? जानें शुभ मुहूर्त और विधि
- वनडे में रन चेज के किंग बने विराट कोहली, सचिन और जयसूर्या को छोड़ा पीछे
- आबकारी विभाग ने अलग अलग चार स्थानों से अवैध शराब पकड़ी
- योगी सरकार ने बनाई ग्लोबल एडवाइजरी काउंसिल, यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की तैयारी
- राजस्थान में 90-ए के बाद मनमर्जी से नहीं बदल सकेंगे जमीन का उपयोग, नगरीय विकास विभाग ने जारी किए निर्देश
- विराट कोहली का जन्मदिन आज, जानिए अनुष्का शर्मा के साथ कैसी है उनकी लव लाइफ
- पीएम मोदी आज एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेताओं से करेंगे मुलाकात, खिलाड़ियों का बढ़ाएंगे हौसला


