नई दिल्ली(mediasaheb.com)| रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चेन्नई में नवनिर्मित अत्याधुनिक भारतीय तटरक्षक समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) भवन का रविवार को उद्घाटन करेंगे। तट रक्षक बाल के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि श्री सिंह दो अतिरिक्त सुविधाओं, चेन्नई क्षेत्रीय समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया केंद्र (आरएमपीआरसी) और पुड्डुचेरी में तटरक्षक एयर एन्क्लेव (सीजीएई) का भी उद्घाटन करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक अवसर समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय समन्वय में एक बड़ी प्रगति को उजागर करता है, जो भारतीय समुद्र तट पर समुद्री सुरक्षा और आपातकालीन प्रतिक्रिया को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। चेन्नई में नया एमआरसीसी प्रतिष्ठित संस्थान बनने के लिए तैयार है, जो समुद्र में संकट में फंसे नाविकों और मछुआरों के लिए समुद्री बचाव कार्यों के समन्वय और प्रभावशीलता को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएगा। यह अत्याधुनिक सुविधा केंद्र समुद्र में जीवन की सुरक्षा और गंभीर परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए आईसीजी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। चेन्नई बंदरगाह परिसर में स्थित आईसीजी क्षेत्रीय समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया केंद्र (आरएमपीआरसी) भी समुद्री प्रदूषण प्रबंधन में एक अग्रणी कदम है।(वार्ता)
Saturday, July 11
Breaking News
- 11 जुलाई 2026 राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
- संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान
- पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी
- राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल
- तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि
- मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
- सेवा सेतु’ केंद्र से 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, समय पर हुआ छात्रा का कॉलेज प्रवेश
- मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा
- छत्तीसगढ़ की इकलौती छात्रा, महासमुंद की बेटी का कमाल


