नई दिल्ली (mediasaheb.com)| लद्दाख की यात्रा कर रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी में कारगिल जाकर शहीदों को शुक्रवार को नमन किया और कहा कि कारगिल सिर्फ एक जगह नहीं बल्कि साहस और बलिदान की वीरगाथा है। राहुल गांधी ने कहा, “कारगिल सिर्फ़ एक जगह नहीं, एक वीरगाथा है। हमारे अनेक जवान की कर्मभूमि, उनके साहस और बलिदान की सरजमीं है।यह भारत का गौरव है और हर भारतीय की देश के प्रति ज़िम्मेदारी का एहसास है।कारगिल युद्ध के सभी वीर सेनानियों और शहीदों को मेरा शत शत नमन।”कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर लद्दाख के लोगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा, “भारत जोड़ो यात्रा को आगे बढ़ाते हुए राहुल गांधी लद्दाख के लोगों से मिले। यात्रा की भावना के अनुरूप उन्होंने उनकी मन की बातें सुनीं। इन समस्याओं को सुनकर स्पष्ट होता है कि मोदी सरकार ने लद्दाख को उसके हाल पर छोड़ दिया है। जिन नेताओं को केवल अपने मन की बात में दिलचस्पी है, वे कभी भी जनता की आवाज़ को सुनने नहीं देंगे।”(वार्ता)
Friday, October 9
Breaking News
- कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति, पीएम जनमन आवास से नोहर साय का पक्के घर का सपना हुआ साकार
- 9 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा शुक्रवार, धन-करियर में मिलेगा बड़ा लाभ
- पति के निधन के बाद अकेली रह गईं भुइरी बाई, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सुरक्षित आशियाना
- बिहान से बदली पुष्पा राजवाड़े की जिंदगी, टेंट व्यवसाय से शुरू हुआ सफर, ट्रैक्टर खरीदकर बनीं लखपति दीदी
- सीहोर में विद्युत चोरी की जांच करने गई टीम से मारपीट एवं शासकीय कार्य में बाधा पहुँचाने वाले 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
- ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की दिशा में छत्तीसगढ़ का बड़ा सुधार, भूमि उपयोग नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव
- सरगुजा की जीवनदायिनी श्याम घुनघुट्टा परियोजना बनी अन्नदाताओं का सहारा, 63 गांवों के खेतों तक पहुंच रहा सिंचाई का पानी
- तीन साल में यूपीसीडा औद्योगिक क्षेत्रों में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से अधिक, 50,000 से ज्यादा रोजगार सृजित
- डेयरी व्यवसाय से संध्या बनीं आत्मनिर्भर, दूध की बिक्री से हर महीने हो रही 15 हजार रुपये की बचत
- माननीय राष्ट्रपति महोदय के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित


