रायपुर (mediasaheb.com)| प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने से जब्बार खान के घर में खुशहाली ने दस्तक दी है। उसके चेहरे की चमक और परिवारजनों की चेहरे में मुस्कान झलक रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना उसके परिवार के लिए केवल एक घर ही नहीं है, बल्कि उसके सपनों का आशियाना भी है। कच्चे मकान होने से जहां परिवारजनों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वही अब सर्व सुविधायुक्त मकान मिलने से वर्षों का सपना साकार हो सका है। जब्बार खान का कहना है कि उनका एक सपना था कि उनका अपना एक सर्व सुविधा मकान हो, जिसमें परिवारजन खुशहाली के साथ रहे। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनका यह सपना, सपना बनकर रह गया था। प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके सपने को साकार कर दिया है। यह कहानी मानपुर विकासखंड के ग्राम भर्रीटोला की है। श्री जब्बार खान रोजी मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता है। उनके लिए सर्व सुविधायुक्त मकान बनाना आसान नहीं था। केवल वह सपना ही देख सकता था कि उनका अपना एक अच्छा मकान हो। अब यह सपना पूर्ण हो चुका है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Wednesday, February 18
Breaking News
- PhD छात्रों को बड़ी राहत: अब हर यूनिवर्सिटी को जारी करना होगा ‘पीएचडी कैलेंडर’
- सिंधु जल संधि पर भारत का बड़ा दांव! पाकिस्तान को झटका, अब इस नदी का पानी नहीं जाएगा पार
- यमुना में खतरे की घंटी! पानी में मिले 13 तरह के माइक्रोप्लास्टिक, रिपोर्ट ने दिया चेतावनी
- छत्तीसगढ़ सरकार की योजना: किसान तैयार हो जाएं, 1.5 लाख रुपये तक मिलेगा लाभ, जानें आवेदन प्रक्रिया
- India-US डील पर जल्द होगा साइन, अगले हफ्ते अमेरिका रवाना हो रही टीम
- ऋतेश्वर महाराज ने की योगी आदित्यनाथ की सराहना, बोले—योगी राज में यूपी हुआ भयमुक्त
- 18 फरवरी का राशिफल: आज किन राशियों पर बरसेगी किस्मत, जानें पूरा भविष्यफल
- रामदास आठवले का बड़ा बयान: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की वापसी मुश्किल
- मुंबई क्लाइमेट वीक-2026 में 18 फरवरी को विशेष सत्र की अध्यक्षता करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- बिहार का दुर्भाग्य: तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर हमला, बोले- ‘अचेत और कठपुतली CM’


