भोपाल(mediasaheb.com)| मध्यप्रदेश में प्रति वर्ष की भाँति 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जन-जागरूकता अभियान चला कर आयुष विभाग द्वारा एक करोड़ लोगों को जोड़े जाने के प्रभावी प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिये विभाग ने प्रदेश के समस्त आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी महाविद्यालय के प्राचार्यों के साथ संभागीय और जिला आयुष अधिकारियों को पत्र लिख कर सामूहिक प्रयास करने के निर्देश जारी किये हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिये कई संगठन भी ग्राम स्तर तक इसके लिये लगातार प्रयास कर रहे हैं। प्रतिष्ठित स्वयंसेवी संगठन श्री राम चन्द्र मिशन और हार्टफुलनेस संस्थान प्रदेश के प्रत्येक गाँव में योग एवं ध्यान के कार्य लगातार कर रहे हैं। केन्द्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय में इस वर्ष ‘हर दिल ध्यान, हर दिन ध्यान’ कार्यक्रम शुरू किया है। इस थीम पर संस्थान ने अपनी गतिविधियाँ जन-अभियान परिषद के साथ प्रत्येक ग्राम पंचायत में शुरू की है। (वार्ता)
Friday, July 24
Breaking News
- 24 जुलाई 2026 राशिफल: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन? जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत
- स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
- धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
- गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार
- भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद
- सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव के हाथों सम्मानित होकर खुश हैँ भाभरा के किसान
- Sugar Price Hike: क्या देश में खत्म हो रही चीनी? अचानक बढ़े दामों के पीछे क्या है असली वजह
- उत्तर प्रदेश बना निवेशकों की पहली पसंद, जानें उद्योग जगत के दिग्गज क्यों लगा रहे हैं बड़ा दांव


