विकसित भारत मिशन@2047
रायपुर (mediasaheb.com) । “विकसित भारत” एक व्यापक और समृद्ध भारत की दिशा में होने वाले प्रयासों को दर्शाने वाला एक प्रगतिशील विचार है । यह विचारशीलता, सामाजिक और आर्थिक उन्नति के साथ विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति के माध्यम से भारत को एक महत्वपूर्ण गणराज्य बनाने का प्रयास है, उक्त बातें आंजनेय विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत मिशन@2047 के प्रसारण के दौरान महानिदेशक डॉ. बीसी जैन ने कही । उन्होंने कहा कि इसके तहत, कई क्षेत्रों में सुधार करने का प्रयास किया जाएगा, जैसे कि शिक्षा, स्वास्थ्य, आधुनिक बुनियादी सुविधाएं और विकास की योजनाएं ।
प्रधानमंत्री द्वारा मांगे गए विचारों और सुझावों के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित भी गया । छात्र अधिष्ठाता डॉ प्रांजली गनी द्वारा विद्यार्थियों को सजीव माध्यम (Live) से ऑनलाइन पंजीयन और अपने सुझाव देने की प्रक्रिया समझाई गई । इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्राध्यापकों सहित विद्यार्थीगण शामिल रहे । कार्यक्रम का संयोजन विज्ञानं विभाग की संकायध्यक्ष शिल्पा शर्मा ने और कार्यक्रम का संचालन पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष राहुल तिवारी ने किया ।
Sunday, August 23
Breaking News
- इमरान खान की पार्टी पर हमले का आरोप, रावलपिंडी में 6 महीने के लिए सेना तैनात
- PM Kisan 24वीं किस्त पर बड़ा अपडेट, रक्षाबंधन पर ₹4000 मिलने का दावा निकला फर्जी
- रक्षाबंधन पर बहनों के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दे रही विष्णु भैया की सरकार
- वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम तेज, जानिए अपमान या गायन में बाधा पर कितनी होगी सजा
- तिब्बत पर चीन की पकड़ और मजबूत, अहम पदों से तिब्बतियों को किया जा रहा दूर: रिपोर्ट
- ‘इस्लामिक NATO’ में बांग्लादेश की एंट्री की तैयारी? मक्का रक्षा समझौते से बदलेगा दक्षिण एशिया का समीकरण
- दवाईयों और पोषण की चिंता हुई कम, ‘मोर विष्णु भैया’ ल धन्यवाद’ प्रेमलता शर्मा
- मोबाइल की जिद से शुरू हुआ विवाद, पहाड़ी पर पहुंचा परिवार; बेटे को बचाने में माता-पिता की भी गई जान
- RBI का बड़ा खुलासा: नोटों की संख्या में रुपये ने डॉलर-यूरो को पछाड़ा, जानिए क्यों
- सोहराय कला से सजेगी पीठौरिया-पतरातू घाटी, बारिश के बाद शुरू होगा सौंदर्यीकरण


