रायपुर (mediasaheb.com)| आज सारे देश में उत्साह, उमंग जोश, आनंद उमड़ रहा है, प्रभु राम अयोध्या में 22 जनवरी को विराजेंगे, इसी तारतम्यता में संुदर नगर के नागरिक ने स्वस्फूर्त शोभा यात्रा का आयोजन किया सुंदर रथ में रामजी की तस्वीर सजाई गई ढ़ोल नगाड़ो एवं श्री राम के नारों से आकाश गुंजायनमान हो रहा था, लगभग 5-6 किलोमीटर यात्रा चली, जगह जगह पर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया, रामजी की पूजा कर आर्शीवाद लिया, उन्हें प्रसाद भी दिया गया, यात्रा के दौरान रथ सुंदरनगर के बजरंगबली मंदिर गया, जहां पुजारी जी ने रामजी की पूजा कि, एवं उपस्थित नागरिकों को आर्शीवाद दिया, इस शोभा यात्रा में मां कि गोद के बच्चे से लेकर 70 वर्षीय बुजुगों ने उत्साह दिखाया लगभग 100 नागरिग जिसमें महिला, पुरूष, बच्चे शामिल थे मुख्य रूप से यशवंत अग्रवाल जी संचालक विश्वभारती आटोमोबाइल, सुनील जैन, शशांक शर्मा, इंदिरा जैन, सिद्धार्थ जैन, सुनील जैन, श्रेयांस, अयांश, रियाशा, पुष्पा, निर्मला, अंकिता, दिशा, शुभा शर्मा, कविता, अक्षत, डिकेश्वरी देवांगन आदि शामिल हुए| अंत में सभी को प्रसाद वितरण कर शोभा यात्रा सानंद संपन्न हुई।
Saturday, February 28
Breaking News
- 28 फरवरी 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक, किसे मिलेगी सफलता और कौन रहे सावधान?
- बिहार में धर्मांतरण विरोधी कानून पर गरमाई सियासत, 18 विधायकों ने विधानसभा में उठाई मांग
- वन भवन में विधिक प्रकोष्ठ का हुआ शुभारंभ
- विदेशी फंडिंग और जासूसी के आरोपों पर घिरे गांधी परिवार, सुधांशु त्रिवेदी ने मांगा जवाब
- मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय प्रतिवेदन का हुआ विमोचन
- जज की सख्त टिप्पणी: केजरीवाल को बरी करते हुए बोले—न्याय सबसे ऊपर
- कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का बड़ा बयान, बोले- सरकार पर भारी पड़ रहीं पांच योजनाएं
- डीजीपी कैलाश मकवाणा के मुख्यआतिथ्य में उप पुलिस अधीक्षकों का दीक्षांत समारोह आयोजित
- कॉर्डेलिया क्रूज केस में समीर वानखेड़े को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने जांच को दी हरी झंडी
- मार्च में लंबी छुट्टियां: 18 दिन बैंक बंद, 12 दिन शेयर बाजार ठप


