नई दिल्ली (mediasaheb.com)| राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर 77 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी हो गयी हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 अगस्त को देश भर में मनाये जाने वाले आजादी के इस उत्सव के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे तथा इस ऐतिहासिक स्मारक की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ समारोह का समापन होगा। प्रधानमंत्री ने 12 मार्च, 2021 को गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम से इसका शुभारंभ किया था। इसके साथ ही वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के श्री मोदी के सपने को साकार करने के लिए देश नए उत्साह के साथ ‘अमृत काल’ के इस सफर आगे बढेगा। स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए कई नई पहल की गई हैं। पिछले साल की तुलना में इस वर्ष बड़ी संख्या में अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।
लाल किले पर आयोजित समारोह का हिस्सा बनने के लिए देश भर से विभिन्न व्यवसायों से जुड़े लगभग 1,800 लोगों को उनके जीवनसाथी के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह पहल सरकार के ‘जनभागीदारी’ दृष्टिकोण के अनुरूप की गई है। (वार्ता)
Sunday, May 17
Breaking News
- 17 मई 2026 राशिफल: इन राशियों पर बरसेगा धन लाभ, करियर में मिल सकती है बड़ी सफलता
- 5 साल पुराने माइग्रेन से मुक्त हुईं सीमा
- प्रत्येक स्नातक पाठ्यक्रम में शहीदों की विधवाओं एवं संतानों के लिए अब एक सीट रहेगी आरक्षित
- MP के रेल यात्रियों के लिए अहम सूचना, भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें डायवर्ट
- सुशासन शिविर में हाथों-हाथ मिला योजनाओं का लाभ’
- मंत्री दयाल दास बघेल ने बाल वैज्ञानिक सृष्टि और पीयूष को किया सम्मानित मांडल राष्ट्रीय विज्ञान मेला दिल्ली के लिए चयनित
- पेट्रोल-डीजल बचत पर PM मोदी की अपील, लॉकडाउन को लेकर किरेन रिजिजू का बड़ा बयान
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिखाई संवेदनशील और जिम्मेदार प्रशासनिक कार्यशैली : ईंधन बचत, समय प्रबंधन और सुशासन का समन्वित मॉडल बनी समीक्षा बैठक
- विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को मिली नई गति: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ को दी 102 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- राज्यपालरमेन डेका ने किया पौधरोपण, कवर्धा कलेक्ट्रेट परिसर में रोपा आम का पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


