नई दिल्ली (mediasaheb.com)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को 75 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ‘राम रंग’ में रंगे नजर आए। श्री मोदी आज यहां गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सफेद कुर्ता-पायजामा में नजर आए। इस दौरान उन्होंने विशेष तरह की पगड़ी पहन रखी थी। श्री मोदी ने सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ पीले रंग के साथ बहुरंगी साफा बांध रखा था, जिसे भगवान राम को जोड़ कर देखा जा रहा है। गत वर्ष श्री मोदी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर विविधता के प्रतीक बहुरंगी राजस्थानी पकड़ी पहन रखी थी। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष प्रधानमंत्री ने जिस रंग की पगड़ी पहन रखी थी, उसे भगवान राम का रंग माना जाता है और श्री मोदी ने 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया था। इसके लिए विशाल धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें देश-विदेश के करीब 60 हजार लोग जुटे थे।(वार्ता)
Friday, July 10
Breaking News
- झारखंड में ₹99 हजार करोड़ निवेश, 14 एमओयू से बढ़ेंगे रोजगार अवसर
- खान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला फिर टला, अब 13 जुलाई को होगी सुनवाई
- बिहार में शिक्षा अधिकारी हर महीने गांव जाकर अभिभावकों से करेंगे संवाद
- झारखंड में ब्लड डोनेशन कमेटी गठित, हर जिले में होगी निगरानी
- 6 दिन में चार्जशीट, 40 दिन में फैसला: मासूम आरव के हत्यारे को फांसी की सजा
- शेख हसीना का बड़ा ऐलान, दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की कही बात; बोलीं- ‘मुझे मार देंगे’
- अलवर बाला किला मार्ग का होगा कायाकल्प, जुलाई से शुरू होगा निर्माण कार्य
- मध्य प्रदेश के इकलौते यहूदी कब्रिस्तान पर अतिक्रमण का आरोप, तोड़फोड़ से भू-माफियाओं पर उठे सवाल
- बिहार में मछली के साथ मोती पालन, किसानों की बढ़ेगी आमदनी अब
- नेपाल की बारिश से उफनी गंडक, वाल्मीकीनगर बराज से बढ़ाया गया पानी का डिस्चार्ज


