नई दिल्ली (mediasaheb.com)| राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित 13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगी जबकि केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरण रिजिजू इसमें सम्माननीय अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस का थीम ‘ वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’ है जो उन मतदाताओं को समर्पित है जो मत के जरिये चुनावी प्रक्रिया में शामिल होकर अपनी भावना व्यक्त करते हैं। इसका लोगाे चुनावी प्रक्रिया में उत्साह तथा समावेशिता की भावना को दर्शाता है। लोगो की पृष्ठभूमि में अशोक चक्र दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का प्रतीक है जबकि स्याही के निशान वाली उंगली देश के प्रत्येक मतदाता के प्रतिनिधित्व के बारे में बताती है। लोगो में लगा निशान मतदाता के जागरूक निर्णय के लिए है।
राष्ट्रपति इस समारोह में वर्ष 2022 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी। श्रेष्ठ चुनावी व्यवस्था के लिए राज्य और जिला स्तर के अधिकारियों को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिये जायेंगे। भारत के प्रथम राष्ट्रपति के चुनाव से संबंधित निर्वाचन आयोग के प्रकाशन की पहली प्रति भी राष्ट्रपति को भेंट की जायेगी।(वार्ता)
Wednesday, April 8
Breaking News
- अंधेरे से उजाले की ओर- पुनर्वास नीति ने संवारा विनोद का भविष्य
- छत्तीसगढ़ की रहस्यमयी धरती: जहां कूदते ही गद्दे की तरह उछलती जमीन, वैज्ञानिक भी हैरान!
- टनल में 800 मीटर का ट्रैक तैयार, जुलाई से शुरू होगी नई रेल लाइन, कनेक्ट होंगे कई गांव
- प्रदेश में डलेगी नई रेल लाइन, 32 अतिरिक्त ट्रेनों की संचालन क्षमता विकसित होगी
- नोएडा प्राधिकरण ने ₹10,290 करोड़ का बजट पेश किया, अटके प्रोजेक्ट्स को मिलेगा नया जीवन
- नए वित्तीय वर्ष में इंटरनेट सेवाएं बाधित होने की आशंका, बाजार में आएंगे 100, 200, 500 के नए नोट
- काली माता मंदिर से भोपाल टॉकीज तक सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था, 6 जंक्शन होंगे री-डिजाइन
- डिंडौरी में पानी का संकट चरम पर: नाले का पानी पी रहे ग्रामीण, खाली बर्तन लेकर पहुंचे जनसुनवाई में
- TESLA ने लगाया नया सुपरचार्जर, अब 15 मिनट में चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कार
- 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI से भुगतान पर लगेगा 1.25 गुना ज्यादा शुल्क


