रायपुर (mediasaheb.com)| राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर पहुँची। यहाँ उन्होंने विधिवत पूजा- अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना की। पहली बार रतनपुर स्थित महामाया देवी के मंदिर में राष्ट्रपति प्रवास हुआ है। इस अवसर पर माँ महामाया देवी का राजसी श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह भी मौजूद रहीं।
उल्लेखनीय है कि ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी रतनपुर का गौरवशाली इतिहास रहा है। कलचुरी वंश के शासक रत्नदेव प्रथम ने रतनपुर को अपनी राजधानी बनाया और यहाँ आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर का निर्माण कराया। यह मंदिर 11वीं शताब्दी में बनवाया गया था। माँ महामाया रतनपुर शाखा के कलचुरी वंश के राजाओं की कुलदेवी थी। यहाँ पर दोनों नवरात्रियों में भव्य मेले का आयोजन होता है, जहां प्रदेश के हर जिले से लोग आते हैं और माँ महामाया के दर्शन कर उनके समक्ष मनोकामनाएं रखते हैं।
Thursday, June 4
Breaking News
- 95 साल की राधा बनीं ‘बहादुर दादी’, सूझबूझ से बचाईं कई जानें, मुजफ्फरपुर में हो रही सराहना
- NDPS केस में रिश्वतखोरी का आरोप, दो एसआई निलंबित, दुर्ग SSP की कार्रवाई से मचा हड़कंप
- आ गई खुशखबरी! भारत में मानसून की धमाकेदार एंट्री, जानिए यूपी-बिहार में कब देगा दस्तक
- विनेश फोगाट मामले में सुप्रीम कोर्ट की दोटूक, एशियन गेम्स ट्रायल्स विवाद पर WFI को झटका
- हरित विकास, जल संरक्षण और जनभागीदारी से पर्यावरणीय समृद्धि की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़
- बेटियों के टूटने नहीं दिए ख्वाब: मध्यप्रदेश की लाड़ली लक्ष्मी योजना बनी उच्च शिक्षा का संबल
- 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट पर प्रतिबंध, नदियों से असंबद्ध छोटे तालाबों को छूट
- सरगुजा के सुशासन तिहार शिविर में 1210 आवेदन पहुंचे, 50 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
- शिवराज सिंह चौहान ने दिखाई मिसाल, दो मंत्रियों संग कार पूलिंग कर पहुंचे कैबिनेट बैठक में
- सिलीगुड़ी में ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, भड़काऊ भाषण देने का आरोप


