नई दिल्ली (mediasaheb.com)| राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को वायु सेना के तेजपुर बेस से लड़ाकू विमान सुखोई में उड़ान भरी। असम की यात्रा पर गई तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू सुबह तेजपुर वायु सैनिक अड्डे पहुंची और उन्होंने करीब आधे घंटे तक सुखोई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। उनका विमान ब्रह्मपुत्र नदी और तेजपुर घाटी के ऊपर से गुजरते हुए वापस तेजपुर वायु सैनिक अड्डे पहुंचा।
इस विमान को 106 स्क्वाड्रन के कमांडिंग अफसर ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार ने उड़ाया। विमान समुद्र तल से करीब दो किलोमीटर की ऊंचाई पर रहा और इसकी गति 800 किलोमीटर प्रति घंटा रही। द्रौपदी मुर्मू सुखोई में उड़ान भरने वाली देश की तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। बाद में राष्ट्रपति ने आगंतुक पुस्तिका में लिखा, “सुखोई लड़ाकू विमान में उड़ान भरना मेरे लिए रोमांचक अनुभव था । यह गर्व की बात है कि भारत की रक्षा क्षमता का विस्तार जल, थल और वायु सभी मोर्चों तक हुआ है। मैं वायु सेना और तेजपुर वायु सेना स्टेशन की समूची टीम को इस उड़ान के लिए बधाई देती हूं।” द्रौपदी मुर्मू को सुखोई विमान और वायु सेना की संचालन क्षमताओं के बारे में भी जानकारी दी गई। राष्ट्रपति ने वायुसेना की संचालन तैयारियों की सराहना करते हुए उन पर संतोष व्यक्त किया।(वार्ता)
Thursday, June 18
Breaking News
- महिला टी20 विश्व कप: भारत ने नीदरलैंड को 95 रन से रौंदा, ग्रुप ए में पहुंचा नंबर-1
- हाइड्रेशन ब्रेक या खेल में रुकावट? FIFA वर्ल्ड कप 2026 के नए नियम पर छिड़ी बहस, फीका पड़ रहा रोमांच!
- महाराणा प्रताप राष्ट्र गौरव के अमर प्रतीक, उनका अदम्य साहस हर पीढ़ी के लिए प्रेरक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- अमेरिका से मिले ‘Bad’ संकेत, ट्रंप के बयान से बढ़ी उम्मीद… शेयर बाजार आखिर क्यों हो गया कन्फ्यूज?
- 30 जून को आएगी Tata Sierra.ev! एक चार्ज में दिल्ली से मनाली तक का सफर, फीचर्स देख रह जाएंगे दंग
- 6 रुपये का कैरी बैग पड़ा भारी! कोर्ट ने Bata को लगाई फटकार, ग्राहक को देने होंगे ₹10,000
- जंग के बाद ईरान को लगा जैकपॉट! 300 अरब डॉलर फंड की Inside Story, कैसे बदलेगी देश की किस्मत?
- MP में 7 साल पुराना OBC आरक्षण विवाद निर्णायक मोड़ पर, 24 जून से हाई कोर्ट में नियमित सुनवाई
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी किसानों की सहारा, अब 24 घंटे में हो रहा समस्याओं का समाधान
- भोपाल बार संघ चुनाव में बड़ा झटका, नामांकन फीस 75% तक बढ़ी; प्रत्याशियों का बजट बिगड़ा


