गुवाहाटी(mediasaheb.com)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम के गुवाहाटी स्थित देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र के पहले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) का उद्घाटन किया। सूत्रों के अनुसार 1,123 करोड़ रुपये की लागत से बने इस अस्पताल से न केवल असम के लोगों बल्कि क्षेत्र के अन्य राज्यों को भी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की उम्मीद है।PM मोदी ने इसके अलावा, नलबाड़ी, नागांव और कोकराझार में 3 मेडिकल कॉलेजों का भी वर्चुअल उद्घाटन किया, जिसमें 24 स्नातक विभाग और 500 बिस्तरों की क्षमता होगी।
मेडिकल कॉलेज 100 एमबीबीएस छात्रों के वार्षिक दाखिले के साथ शुरू होंगे, जिससे असम में कुल MBBS छात्रों की संख्या बढ़कर 1,500 हो जाएगी। प्रधानमंत्री ने इसके अलावा, 546 करोड़ रुपये के बजट के साथ असम एडवांस्ड हेल्थकेयर इनोवेशन इंस्टीट्यूट (AAHII) की नींव रखी।एएएचआईआई राज्य सरकार और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी के बीच एक संयुक्त पहल है और इसका उद्देश्य चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा में आविष्कारों और नवाचारों को बढ़ावा देना है। यह स्वास्थ्य सेवा के साथ इंजीनियरिंग को जोड़कर चिकित्सा के अग्रणी क्षेत्रों में बहु-विषयक अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देने पर भी ध्यान केंद्रित करता है।
PM ने अंत में लाभार्थियों को 1.1 करोड़ आयुष्मान कार्ड के वितरण का शुभारंभ किया। ये कार्ड 5 लाख रुपये तक का कैशलेस हेल्थकेयर चिकित्सा उपचार लाभ प्रदान करेंगे।(वार्ता)
Sunday, June 28
Breaking News
- छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत, महिला गंभीर घायल
- रेलवे कर्मचारियों के अनुकंपा नियुक्ति वालों को मिलेगी पुरानी पेंशन, बड़ा फैसला
- मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें, युवाओं और महिलाओं को मिल सकता है ज्यादा प्रतिनिधित्व
- LPG सिलेंडर के दाम स्थिर, घरेलू उपभोक्ताओं को नहीं मिली कोई राहत या बढ़ोतरी
- कराची में रेंजर्स कैंप पर बड़ा आतंकी हमला, 4 सुरक्षाकर्मी और 6 आतंकी मारे गए
- इंदौर-उज्जैन रोड पर बस पलटी, 20 यात्री घायल; शराब के नशे में मिला ड्राइवर
- ‘मन की बात’ जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- जीएसटी के 10 साल: सरकार एआई आधारित टैक्स सिस्टम और डेटा इंटीग्रेशन पर फोकस कर रही है
- रायपुर का निरीक्षण करने में स्कूटी से निकले उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- लोहगढ़ किले मर्डर केस: आरोपियों ने हत्या से पहले Google पर तरीका सर्च करने का खुलासा


