नई दिल्ली (mediasaheb.com)| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलकर उन्हें अपना और अपनी मंत्रिपरिषद् का इस्तीफा सौंप दिया। राष्ट्रपति ने उनका और मंत्रिपरिषद् का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है तथा उन्हें नयी सरकार के गठन तक कार्यभार संभालने का अनुरोध किया है। राष्ट्रपति सचिवालय ने आज यहां बताया कि श्री मोदी ने श्रीमती मुर्मु से मुलाकात की और अपना तथा मंत्रिपरिषद् का इस्तीफा उन्हें सौंप दिया। राष्ट्रपति ने केन्द्र में नयी सरकार का गठन होने तक प्रधानमंत्री को कार्यभार संभाले रखने का अनुरोध किया है।
इससे पहले श्री मोदी की अध्यक्षता में आज यहां केन्द्रीय मंत्रिमंडल की अंतिम बैठक हुई जिसमें 17 वीं लोकसभा को भंग करने की सिफारिश की गयी। सत्रहवीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है। उल्लेखनीय है कि 18वीं लोकसभा के चुनाव एक जून को संपन्न हुए थे और चार जून को हुई मतगणना में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को सरकार बनाने का जनादेश मिला है।(वार्ता)
Sunday, September 20
Breaking News
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जामपाली में खुली ‘बदलाव की राह’
- महतारी वंदन योजना बनी प्रीति बैगा के परिवार का मजबूत सहारा
- अतिक्रमण मुक्त 25 एकड़ बंजर भूमि पर उगी समृद्धि
- इंडियास्किल्स प्रतियोगिता के लिए अब 22 सितंबर तक करें आवेदन
- धमतरी के 97 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने रंगों और शब्दों में उकेरी ‘मेरे सपनों के भारत’ की स्वर्णिम तस्वीर
- हॉक की उड़ान, दिलों में अरमान, आसमान में तिरंगा बना तो गूंजा जय हिंदुस्तान
- मध्यप्रदेश पुलिस की चोरी एवं नकबजनी की वारदातों पर प्रभावी कार्रवाई
- जबलपुर के दो लाख लोगों का इंतजार खत्म, रांझी में ₹45 करोड़ से बना 100 बेड का हाईटेक अस्पताल तैयार
- आईटी पार्क रोजगार सृजन की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना
- भजनलाल मॉडल की चुनावी सफलता, शीर्ष नेतृत्व ने मुख्यमंत्री की रणनीति को सराहा


