नई दिल्ली (mediasaheb.com)| चौहत्तरवें गणतंत्र दिवस के मौके पर यहां कर्त्तव्य पथ पर आयोजित समारोह के समापन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दर्शकों के बीच पहुंचे। PM मोदी लोगों को अचंभित करते हुए हर साल से अलग इस वर्ष राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को विदा करने के बाद मीडिया की दीर्घा के सामने न जाकर सीधा दर्शकों के बीच पहुंचे और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। दर्शक भी प्रधानमंत्री को अपने पास देखकर काफी उत्साहित दिखे। इस दौरान लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए।
PM मोदी हर साल राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को विदा करने के बाद सबसे पहले मीडिया कर्मियों के सामने जाते थे और इसके बाद इंडिया गेट की ओर बढ़ते थे, लेकिन इस साल वह न तो मीडियाकर्मियों की दीर्घा के सामने आए और न ही इंडिया गेट की ओर गए। इस साल प्रधानमंत्री सीधे आम दर्शकों की दीर्घा के पास गए और लोगों का अभिवादन स्वीकार करने के बाद वह विपरीत दिशा में राष्ट्रपति भवन की ओर बढ़ गये।
गणतंत्र दिवस के मौके पर PM मोदी की पगड़ी आकर्षण का केन्द्र होती है और इस वर्ष भी उन्होंने बेहद ही खूबसूरत लाल और पीले रंग की पगड़ी पहनी थी। इसमें हरे और लाल रंग का प्रिंट भी थे। प्रधानमंत्री की यह राजस्थानी पगड़ी बेहद खूबसूरत लग रही थी। इसके साथ ही उन्होंने क्रीम रंग का चूड़ीदार कुर्ता-पजामा और काला कोट पहना था।
गौरतलब है कि आज बसंत पंचमी भी है। इस वजह से ये कयास लगाए जा रहे हैं श्री मोदी ने अपने पहनावे का चयन इसी की ध्यान में रख कर किया था। गत वर्ष गणतंत्र दिवस के मौके पर श्री मोदी की पोशाक में उत्तराखंड और मणिपुर की एक झलक थी। उन्होंने उत्तराखंड की ब्रह्मकमल टोपी पहनी थी और मणिपुर से लीरुम स्टोल ली थी।(वार्ता)
Friday, June 26
Breaking News
- ‘पार्टी से गद्दारी मां से धोखा देने जैसी’, ममता बनर्जी ने बागी नेताओं को दी कड़ी चेतावनी
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’
- दृष्टिबाधित बच्चों के लिए स्मार्ट विजन चश्मा, AI तकनीक से पढ़ाई और जीवन होगा आसान
- यूपी में रजिस्ट्री नियमों में बड़ा बदलाव, आधार कार्ड अब सिर्फ पहचान और पते का प्रमाण
- पटना में नाबार्ड आम महोत्सव 2026 शुरू, किसानों को सीधे बाजार और निर्यातकों से जोड़ा गया
- चित्तौड़गढ़ में 72 लाख की साइबर ठगी, फर्जी IPO और ट्रेडिंग ऐप से फंसाया शख्स
- Bihar News: 100 साल पुराने जमीन रिकॉर्ड की तलाश, रियासतों से मंगाए गए कैडस्ट्रल खतियान
- MP में राज्य पुलिस सेवा के 8 अधिकारी बनेंगे IPS, DPC बैठक में नाम तय; 2 अफसरों पर नहीं हुआ विचार
- बिहार में नया यूनिवर्सिटी कानून लाने की तैयारी, उच्च शिक्षा में बड़े सुधार पर सहमति
- Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश


