बिलासपुर (mediasaheb.com)| राष्ट्रीय खेल दिवस 2023 के उपलक्ष्य में खेल मंत्रालय, भारत सरकार एवं कोल इंडिया द्वारा दिए गए कार्यक्रमानुसार एसईसीएल मुख्यालय में एक दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका समापन दिनांक 29.08.2023 को एसईसीएल मुख्यालय प्रशासनिक भवन सीएमडी सभाकक्ष में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. प्रेम सागर मिश्रा के मुख्य आतिथ्य, निदेशक तकनीकी (संचालन) एस.के. पाल, निदेशक (कार्मिक) देबाशीष आचार्या के विशिष्ट आतिथ्य, महाप्रबंधक (सीएसआर/कल्याण) रत्नेश कुमार श्रीवास्तव, विभिन्न श्रमसंघ प्रतिनिधियों, खिलाड़ियों, अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. प्रेम सागर मिश्रा ने राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई व शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आज का यह दिन सम्पूर्ण खिलाड़ियों के सम्मान का दिन है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग का वास होता है, निरोगी काया ही सबसे बड़ी पूँजी होती है। बिना किसी भेदभाव, लिंग, जाति, धर्म के सभी को लेकर खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ें तभी सफलता सुनिश्चित है। उन्होंने इस अवसर पर मुख्य द्वार से लेकर प्रशासनिक भवन द्वार तक के सड़क का नाम मेजर घ्यानचंद रोड रखे जाने की घोषणा की, साथ ही नेहरू शताब्दी नगर के अन्य सभी सड़कों का नाम देश के प्रसिद्ध खिलाड़ियों के नाम पर रखने की भी घोषणा की। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों व भाग लेने वाले खिलाड़ियों को बधाई व शुभकानाएँ दी।
कार्यक्रम के प्रारंभ में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर सम्मान स्वरूप पुष्प अर्पित किया गया उपरांत विभिन्न खेलों में सिद्धहस्त एसईसीएल के समस्त वरिष्ठ खिलाड़ियों के खेल प्रतिभा व उनकी उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए वरिष्ठ खिलाड़ियों मधु मेनन (बास्केट बाल), के.के. गुप्ता (बालीबाल), नेल्सन जतीन कुमार (लॉन टेनिस), राजेश कुमार शुक्ला (क्रिकेट), शरद राजेश हेनरी (हॉकी), श्यामलाल साहू (ताइकान्डो) को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के करकमलों से शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यालय बिलासपुर नर्मदा क्लब में आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता के विजयी टीम अभिनव बिन्द्रा के ऋषिकेश पुरोहित, रचित भाटिया, ओ. थामस, रूपल चतुर्वेदी, शोभना मिश्रा व उप-विजेता टीम नीरज चोपड़ा के राजेश कुमार धुर्वे, विनीत गुप्ता, अंकित एस, निधी गुप्ता, अंकिता पुन्दीर को पुरस्कृत किया गया, साथ ही इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली शेष दोनों टीमों को भी पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में उद्घोषण का दायित्व सविता निर्मलकर उप प्रबंधक (राजभाषा) ने निभाया, जबकि अंत में उपस्थितों को धन्यवाद ज्ञापित महाप्रबंधक (सीएसआर/कल्याण) रत्नेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कल्याण विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की अहम भूमिका रही।
Friday, May 22
Breaking News
- सीधी के डायल-112 हीरोज दादा से बिछड़कर रास्ता भटके मासूम को सुरक्षित परिजन से मिलाया
- 22 मई 2026 राशिफल: किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, किसे बरतनी होगी सावधानी
- एमपीपीएससी परीक्षाओं के संचालन के प्रारूप नियमों पर 5 जून तक सुझाव आमंत्रित
- एमपी ट्रांसको ने भिंड में ऊर्जीकृत किया अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर भिंड जिले की पारेषण क्षमता में हुई वृद्धि – मंत्री तोमर
- ग्राम कुशहा की चौपाल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
- स्टेट कैपिटल रीजन में राजनांदगांव का शामिल होना बड़ी उपलब्धि- डॉ. रमन सिंह
- जनजातीय क्षेत्र के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
- MP में भीषण गर्मी का कहर, राजस्थान की तपती हवाओं से खजुराहो-नौगांव में पारा 46 डिग्री पहुंचा
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आह्वान पर गंगा दशहरा पर जन आंदोलन बनेगा “जल गंगा संवर्धन अभियान”
- नई नीति लाएगी क्रांति, एकीकृत मत्स्योद्योग नीति के साथ दोगुना होगा मत्स्योत्पादन: राज्यमंत्री पंवार


