नई दिल्ली (mediasaheb.com)| अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में मिलेजुले रुख के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज यथावत रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।
तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर रहा।
वैश्विक स्तर पर आज अमेरिकी क्रूड 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.45 डॉलर प्रति बैरल हो गया जबकि लंदन ब्रेंट क्रूड 0.02 प्रतिशत की बढ़त बनाकर 81.09 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।(वार्ता)
महानगर………………………….पेट्रोल……………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)
दिल्ली ………………..96.72……………….. 89.62
मुंबई …………………..106.31…………….. 94.27
चेन्नई…………………..102.73……………….94.33
कोलकाता……………106.03……………….92.76
Thursday, October 29
Breaking News
- छत्तीसगढ़ के उदंती में 3500 पेड़ों को सुखाने की साजिश! बेंगलुरु से पहुंचे ट्री डॉक्टर ने संभाला मोर्चा
- वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर में राज्योत्सव 2026 की तैयारियों का किया निरीक्षण
- कूनो में चीते को किसने मारी गोली? शरीर से मिले पांच छर्रे, जांच के लिए पहुंचा केंद्रीय दल
- चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की चर्चा, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी
- कैप्टन स्मित ने दो बार मौत को दी मात, सिर में फ्रैक्चर को लेकर डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
- नोएल टाटा 70 साल के होते ही छोड़ेंगे 6 कंपनियों के बोर्ड? टाटा ग्रुप में 12 नवंबर को बड़े बदलाव की चर्चा
- राजस्थान के 669 सरकारी कॉलेजों की बनेगी मासिक रैंकिंग, बेहतर प्रदर्शन करने वाले संस्थानों को मिलेगा प्रोत्साहन
- ग्रामीण पत्रकारिता को मिलेगी नई पहचान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के दो विश्वविद्यालयों के बीच हुआ एमओयू
- मेले में चाट बनी बच्चों की बीमारी की वजह! अमेठी में 102 की तबीयत बिगड़ी, मचा हड़कंप
- दिवाली पर राजबाड़ा में सजेगा बाजार, इंदौर के छोटे व्यापारियों को मिली बड़ी राहत


