नई दिल्ली (mediasaheb.com)| पानी फाउंडेशन के सह-संस्थापक, हिंदी फिल्म अभिनेता एवं फिल्म निर्माता आमिर खान ने गुरुवार को कहा कि देश में पानी की कमी जैसी बुनियादी समस्या के सामाधान की बड़े पैमाने पर कार्रवाई करने के लिए जनभागीदारी की जरूरत है। अभिनेता ने इंडियन स्कूल ऑफ डेवलपमेंट मैनेजमेंट (आईएसडीएम) द्वारा विकास के प्रबंधन पर आयोजित एक परिचर्चा कार्यक्रम में समुदाय-संचालित विकास में अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “हमारे देश में पानी की कमी जैसी समस्याओं को सामूहिक कार्रवाई की आवश्यकता है। जब आप बड़े पैमाने पर समाधान की कोशिश कर रहे हैं, तो आपको बड़े पैमाने पर काम करना होगा और इसके लिए आपको इसे लोगों का आंदोलन बनाना होगा।”
उन्होंने कहा कि समुदाय-प्रेरित विकास की अवधारणा विकास प्रबंधन के मूलभूत सिद्धांतों में से एक है। उन्होंने कहा, “आज के युवा सामाजिक मुद्दों के बारे में गहराई से सोचते हैं। वे उन पर कदम उठाने के लिए अधिक प्रेरित भी हैं।” श्री खान ने कहा, “बुनियादी विकास के कामों को कोई भी अधिकारी, कोई भी सरकार अकेले इसे उस तरह से हल नहीं कर सकती जिस तरह से लोग सामूहिक रूप से उसे अपने लिए कर सकते हैं।”
इस अवसर पर आईएसडीएम के सह-संस्थापक एवं अध्यक्ष रवि श्रीधरन ने कहा, “अगले कुछ दशकों में भारत की अनुमानित छह प्रतिशत से अधिक की वार्षिक आर्थिक वृद्धि लाखों भारतीयों को गरीबी से ऊपर उठाने का एक दुर्लभ अवसर प्रदान करती है। इसे प्राप्त करने के लिए विकास कार्य के प्रबंधन पर बहुत अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, अन्यथा हम सहस्राब्दी के इस अवसर को खो सकते हैं।”(वार्ता)
Tuesday, September 22
Breaking News
- युवाओं के समग्र विकास के लिए योजनाओं में समन्वय और विश्वसनीय डाटा जरूरी : सचिव रघुराज एम आर
- मंत्री परमार की अध्यक्षता में उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान भोपाल की सामान्य परिषद की बैठक हुई संपन्न
- निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 458 मरीजों को मिला परामर्श, 100 औषधीय पौधों का किया गया रोपण
- जबलपुर-भोपाल-इंदौर कॉरिडोर में बनेगी इंडस्ट्रियल टाउनशिप, 2 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
- सेवा संकल्प अभियान: जोगी डोंगरी जलाशय में स्वच्छता अभियान से दिया जल संरक्षण का संदेश
- 52 लाख की सब्सिडी के बावजूद नहीं मिले खरीदार, MP के 8 जिलों में फिर शुरू हुए हाईटेक गन्ना हब के आवेदन
- सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
- उपचारित जल के उपयोग पर जोर, निकायों को 50 किमी के दायरे में यूजर तलाशने के निर्देश
- 3 महीने में 82% महंगा हुआ प्याज, ₹30 से बढ़कर ₹54 किलो पहुंचा भाव
- मध्यप्रदेश को टेलीकॉम, सेमीकंडक्टर, जीसीसी और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


