नई दिल्ली (mediasaheb.com)| आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (#Arvind Kejriwal) ने शुक्रवार को कहा कि गुजरात (#Gujarat) के लोग भी इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ वोट करने के लिए तैयार हैं। श्री केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगंवत मान ने गुजरात के बड़ोदरा से आज चुनाव प्रचार अभियान का आगाज किया। इस दौरान श्री केजरीवाल ने कहा कि देश की जनता इंडिया समूह के साथ है। गुजरात के लोग भी इस बार भाजपा के भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ वोट करने के लिए तैयार हैं। वर्ष 2014 और 2019 में गुजरात की जनता ने 26 की 26 सीटें भाजपा को दीं। क्या इन सांसदों ने पेपर लीक, जहरीली शराब जैसे मुद्दे संसद में कभी नहीं उठाए?
उन्होंने कहा कि जितनी ईमानदारी और शिद्दत के साथ पूरे देश में आम आदमी पार्टी जनता के मुद्दों, बच्चों की शिक्षा, सबके इलाज, बिजली, पानी के लिए काम कर रही है, उतनी कोई पार्टी नहीं कर रही है। गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा के खाते में 156 सीटें आई, लेकिन सवा साल में इन्होंने कोई भी काम नहीं किया है। पंजाब में ‘‘आप’’ की सरकार बने दो साल ही हुए हैं, लेकिन खूब काम हो रहे हैं। भाजपा को 156 सीटें मिली हैं, इसके बाद भी दूसरी पार्टियों के विधायकों को तोड़कर अपनी पार्टी में ला रहे हैं। पूरे देश में आप एकमात्र पार्टी है जो देश के लिए काम कर रही है।(वार्ता)
Friday, July 31
Breaking News
- जीतू पटवारी के भाई नाना की बढ़ीं मुश्किलें, अब 11 लाख की धोखाधड़ी का नया आरोप
- छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी
- बिहार में बढ़े बच्चों के अपहरण मामले, मानव तस्करी रोकने को बनेगी विशेष सेल
- यूपी में बनेगा देश का पहला डाटा कॉरिडोर, छह गीगावाट क्लस्टर की तैयारी
- सीलिंग कार्रवाई के विरोध में भोपाल के व्यापारियों का प्रदर्शन, समाधान नहीं हुआ तो बड़े आंदोलन की चेतावनी
- प्रीति पवार ने 5-0 से जीता सेमीफाइनल, राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में बनाई जगह
- ऊधम सिंह को किया नमन, 86वें बलिदान दिवस पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- OnePlus N6x भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स से लैस स्मार्टफोन
- NEET पेपर लीक प्रदर्शन में अश्लीलता फैलाने वालों की तलाश में पुलिस, नाबालिगों की भूमिका भी जांच के दायरे में
- पापा की यूनिफॉर्म खून से लाल थी’—घायल पुलिसकर्मी की बेटी का छलका दर्द, CJP प्रदर्शन पर उठाए सवाल


