नई दिल्ली (mediasaheb.com)| आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (#Arvind Kejriwal) ने शुक्रवार को कहा कि गुजरात (#Gujarat) के लोग भी इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ वोट करने के लिए तैयार हैं। श्री केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगंवत मान ने गुजरात के बड़ोदरा से आज चुनाव प्रचार अभियान का आगाज किया। इस दौरान श्री केजरीवाल ने कहा कि देश की जनता इंडिया समूह के साथ है। गुजरात के लोग भी इस बार भाजपा के भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ वोट करने के लिए तैयार हैं। वर्ष 2014 और 2019 में गुजरात की जनता ने 26 की 26 सीटें भाजपा को दीं। क्या इन सांसदों ने पेपर लीक, जहरीली शराब जैसे मुद्दे संसद में कभी नहीं उठाए?
उन्होंने कहा कि जितनी ईमानदारी और शिद्दत के साथ पूरे देश में आम आदमी पार्टी जनता के मुद्दों, बच्चों की शिक्षा, सबके इलाज, बिजली, पानी के लिए काम कर रही है, उतनी कोई पार्टी नहीं कर रही है। गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा के खाते में 156 सीटें आई, लेकिन सवा साल में इन्होंने कोई भी काम नहीं किया है। पंजाब में ‘‘आप’’ की सरकार बने दो साल ही हुए हैं, लेकिन खूब काम हो रहे हैं। भाजपा को 156 सीटें मिली हैं, इसके बाद भी दूसरी पार्टियों के विधायकों को तोड़कर अपनी पार्टी में ला रहे हैं। पूरे देश में आप एकमात्र पार्टी है जो देश के लिए काम कर रही है।(वार्ता)
Saturday, August 15
Breaking News
- रेलवे बोर्ड की नई गाइडलाइंस, अब पति-पत्नी एक ही जगह कर सकेंगे नौकरी; नहीं रहेंगे एक-दूसरे के अधीन
- अभिसरण से बदली सलकापारा आंगनबाड़ी केंद्र की तस्वीर, नौनिहालों को मिला सुरक्षित और सुविधायुक्त भवन
- चीन के पड़ोस में बदले समीकरण, भारत के लिए खुला बड़ा रणनीतिक मौका; ड्रैगन की बढ़ी टेंशन
- अम्बिकापुर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल
- यूपी में अग्निवीर भर्ती का बिगुल, 17 अगस्त से मेरठ में शुरू होंगी रैलियां
- चीन की ‘अंडरवियर सिटी’! यहां इनरवियर से चलती है पूरी इकोनॉमी, जानें पूरी कहानी
- महतारी वंदन योजना: सिलाई मशीन बना आत्मनिर्भरता का साधन
- US के दो और राज्यों ने 15 अगस्त को घोषित किया ‘India Independence Day’, भारतवंशियों को सम्मान
- इंदौर से दार्जिलिंग-सिक्किम जाना होगा आसान! बागडोगरा के लिए जल्द शुरू हो सकती है सीधी फ्लाइट
- Gorakhpur-Panipat Expressway: गोरखपुर से पानीपत 8 घंटे में, 750 KM एक्सप्रेसवे का अलाइनमेंट मंजूर; 18 जिलों को फायदा


