भोपाल(mediasaheb.com)| वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने आज फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मध्यप्रदेश में इस दल की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य की जनता भाजपा सरकार का 18 साल का हिसाब किताब करने को तैयार बैठी है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में लिखा है कि भाजपा का असली ‘रिपोर्ट कार्ड’ अब जारी हुआ है। उन्होंने शिवपुरी जिले के कोलारस के विधायक वीरेंद्र सिंह रघुवंशी के भाजपा छोड़ने के एक दिन बाद कि भाजपा में ‘महल का कहर’ विधायक के त्यागपत्र का कारण है। उन्होंने विधायक के त्यागपत्र के अन्य कारण गिनाते हुए लिखा है कि इस रिपोर्ट कार्ड के बाद भाजपाइयों को कुछ और सफाई देनी है क्या। जनता तो भाजपा सरकार का 18 साल का हिसाब किताब करने को तैयार बैठी है, ‘हिसाब दिवस’ भर तय होने का इंतजार है।
श्री कमलनाथ ने एक अन्य पोस्ट में शिवराज सिंह चौहान सरकार को निशाने पर लेते हुए आरोप लगाया और कहा कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार पर एक्शन नहीं करते, बल्कि हर एक्शन में ‘भ्रष्टाचार’ करते हैं। मध्यप्रदेश का ’50 प्रतिशत कमीशन राज’ हर रोज नए नजारे पेश कर रहा है। दिल्ली में बना नया मध्यप्रदेश भवन इसका ताजा उदाहरण है। श्री कमलनाथ ने लिखा है कि जब उन्होंने दिल्ली में नए मध्यप्रदेश भवन की आधारशिला रखी थी, तो किसी भी प्रदेश का सबसे सुंदर भवन बनाने का संकल्प लिया था, लेकिन अब इस मामले में भी भ्रष्टाचार की शिकायतें आ रही हैं।(वार्ता)
Tuesday, September 1
Breaking News
- राशिफल 1 सितंबर: मंगलवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ
- विष्णु भैया की योजना बनी सावित्री का सहारा, आर्थिक चिंता से मिली राहत
- आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने एससीएसपी कार्यक्रम के तहत किसानों को वितरित किए पावर स्प्रेयर एवं सोलर पैनल
- मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत अब तक 5 हजार से अधिक घर हुए रोशन
- दर्री जोन में 07 नवनिर्मित सामुदायिक भवनों का हुआ लोकार्पण
- सड़कों पर पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए समाज की भागीदारी सुनिश्चित होगी
- विकसित भारत-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की प्रगति की सचिव भीम सिंह ने की समीक्षा
- अब हर घर रोशन, भोपाल के 5050 जनजातीय परिवारों को जल्द मिलेगी बिजली
- उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्यालयों के
- महतारी वंदन से महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, पूनम धावरिया ने मुख्यमंत्री को कहा—धन्यवाद


