ग्वालियर,(mediasaheb.com)| नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज कहा कि जिस वार्षिक वृद्धि दर से भारत में नागर विमानन क्षेत्र बढ़ रहा है, कुछ सालों में भारतीय रेलवे के फर्स्ट और सेकंड एसी की तुलना में विमानों से ज़्यादा यात्री सफर करेंगे। श्री सिंधिया यहां बी 20 इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन ऐयरोस्पेस को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान श्री सिंधिया ने कहा कि आज जिस वार्षिक वृद्धि दर से भारत में नागर विमानन क्षेत्र बढ़ रहा है, वर्ष 2030-2035 तक भारतीय रेल के फर्स्ट एसी और सेकंड एसी की तुलना में विमानों से ज़्यादा यात्री, सफर करेंगे। उन्होंने ग्वालियर हवाईअड्डे के संदर्भ में कहा कि ग्वालियर हवाईअड्डे के आगामी टर्मिनल भवन की आधारशिला अक्टूबर 2022 में रखी गई थी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि ये टर्मिनल भवन 2023 के अंत तक, 15 महीने की अवधि में तैयार होकर भारत के इतिहास में सबसे कम समय में बनने वाले टर्मिनल भवन के रूप में स्थापित होगा।(वार्ता)
Sunday, October 25
Breaking News
- ऑपरेशन त्रिशूल: असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर छापेमारी, 18 गिरफ्तार
- MP में कोचिंग सेंटरों पर सख्ती, वेबसाइट पर फीस और फैकल्टी की जानकारी देना अनिवार्य
- पाली में 17 साल बाद हेमावास बांध से मिलेगी राहत, 20 से 25 दिन तक दूर हो सकता है जल संकट
- झारखंड में अब भी फरार 9 इनामी माओवादी, पुलिस की तलाश तेज; किसी पर 15 लाख तो किसी पर 10 लाख का इनाम
- योगी सरकार का बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अब बेटी के खाते में मिलेंगे ₹64,000
- दुर्ग में मतपेटियां चुराने और खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार
- फ्रांस में सड़कों पर उतरे 4 लाख प्रदर्शनकारी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल
- पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ को बताया तीर्थ यात्रा, कार्यक्रम के 12 साल पूरे होने पर श्रोताओं का जताया आभार
- जापान के बोनिन द्वीप में 6.3 तीव्रता का भूकंप, जोरदार झटकों से हिली धरती
- भोपाल में बनेगी MP की पहली सरकारी आयुर्वेद फार्मेसी, आधी कीमत पर मिलेंगी दवाएं


