रायपुर(mediasaheb.com)| राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज राजभवन में श्रीकलापीठ सरायकेला, झारखण्ड के संरक्षक प्रताप आदित्य सिंह देव ने सौजन्य भेंट की। श्री सिंहदेव ने राज्यपाल को सरायकेला में 11 से 13 अप्रैल 2023 तक आयोजित होने वाले चैत्र पर्व के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। राज्यपाल को श्री सिंह ने चैत्र पर्व तथा श्रीकलापीठ द्वारा सरायकेला छऊ नृत्य के संरक्षण और इसके प्रशिक्षण के लिए किये जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। उन्होंने सरायकेला छऊ नृत्य के विशेषताओं, इससे जुड़े कलाकारों और इसके गरिमामयी इतिहास के बारे में भी जानकारी दी। राज्यपाल सुश्री उइके ने सरायकेला छऊ नृत्य के बारे में तथ्यात्मक जानकारी मिलने पर प्रशंसा व्यक्त की और यथा संभव कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही। इस दौरान राज्यपाल को श्री सिंहदेव ने छऊ नृत्य से संबंधित पुस्तिका भी भेंट की।
Tuesday, April 28
Breaking News
- उद्योग की मांग के अनुसार ट्रेड्स का प्रशिक्षण देकर प्लेसमेंट कराना सुनिश्चित करें : मंत्री टेटवाल
- अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
- यूपी में 1 लाख भर्ती का ऐलान, सीएम योगी ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा
- मंत्रि-परिषद की बैठक में विकास योजनाओं के लिये 26 हजार 800 करोड़ रूपये की स्वीकृति
- महाराष्ट्र में सुरक्षाकर्मियों पर जानलेवा हमला, ‘पहलगाम जैसी साजिश’ का आरोप
- भीलवाड़ा में अनोखी भात शोभायात्रा, 11 ऊंट गाड़ियां और 51 ट्रैक्टर बने आकर्षण
- मध्यप्रदेश में जल स्रोतों के पुनर्जीवन को मिला जन-आंदोलन का रूप
- बिहार में 5 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य, सीएम सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान
- मजदूरी की बेड़ियां तोड़ ‘मल्टी-फार्मिंग’ के नायक बने ललित यादव
- “धुरंधर 2 और भूत बंगला के बीच हॉलीवुड की 4 ब्लॉकबस्टर हिट्स ने इंडिया में मचाया धमाका”


