नई दिल्ली (mediasaheb.com)| सत्रहवीं लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि मौजूदा समय में संसद भवन के सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है और इसी के तहत परिसर में अलग-अलग जगहों पर लगी हुईं महापुरुषों की प्रतिमाओं को एक स्थान पर लाकर प्रेरणा स्थल (बीजी-7, संविधान सदन के सामने) बनाया गया है, जो वर्त्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी होगा।
श्री बिरला ने रविवार को यहां बताया कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इसके संसद का आने वाले समय में विश्व का सबसे अच्छा संसद भवन परिसर होगा। इसको लेकर कई बदलाव किये जा रहे हैं। इसी बदलाव के तहत संसद भवन में अलग-अलग स्थानों में लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं को एक स्थान पर लाया गया है और उस स्थल का नाम प्रेरणा स्थल रखा गया है, जो वर्त्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी होगा। उन्होंने बताया कि प्रेरणा स्थल संसद भवन को देखने आने वाले लोगों को रोमांचित करेगा क्योंकि अब उन्हें यहां प्रत्येक महापुरुषों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी भी मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रेरणा स्थल पर लगी हरेक महापुरुष की प्रतिमा के साथ उनके बारे जानकारी उपलब्ध करायी गयी है। (वार्ता)
Tuesday, October 27
Breaking News
- ग्वालियर में उत्साह और ऊर्जा के साथ संपन्न हुई ‘रेड रन’ मिनी मैराथन: युवाओं ने एड्स जागरूकता और स्वस्थ समाज का दिया संदेश
- यूपी पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट में मनमानी पर लगेगी रोक, योगी सरकार लाएगी नया नियम
- महिला बैलन डी’ओर पर एलेक्सिया पुटेलास का कब्जा, तीसरी बार जीता प्रतिष्ठित फुटबॉल पुरस्कार
- राजस्थान पुलिस के 5 जांबाज कारनामे चर्चा में, कांस्टेबल ने 33 हजार वोल्ट के पोल पर चढ़कर बचाई युवक की जान
- सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में गुरु महाराज टेकचंद जी के 215वें समाधि पर्व पर किए दर्शन, धर्मस्थल के लिए ₹1 करोड़ देने की घोषणा
- उत्तर प्रदेश अनलिमिटेड पोटेंशियल का स्टेट, प्रगति और गति से दुनिया को दे रहा जवाब: सीएम योगी
- योगी सरकार में महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों का सम्मान, लखनऊ में गोमती तट पर स्थापित हुई प्रतिमा
- लखनऊ समिट में 15 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर, पांच निवेशकों को आशय-पत्र जारी, 13 शैक्षणिक संस्थानों से साझेदारी
- योगी सरकार का शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता पर जोर, यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए 7,526 प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी
- चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार


