नई दिल्ली (mediasaheb.com)| सत्रहवीं लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि मौजूदा समय में संसद भवन के सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है और इसी के तहत परिसर में अलग-अलग जगहों पर लगी हुईं महापुरुषों की प्रतिमाओं को एक स्थान पर लाकर प्रेरणा स्थल (बीजी-7, संविधान सदन के सामने) बनाया गया है, जो वर्त्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी होगा।
श्री बिरला ने रविवार को यहां बताया कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इसके संसद का आने वाले समय में विश्व का सबसे अच्छा संसद भवन परिसर होगा। इसको लेकर कई बदलाव किये जा रहे हैं। इसी बदलाव के तहत संसद भवन में अलग-अलग स्थानों में लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं को एक स्थान पर लाया गया है और उस स्थल का नाम प्रेरणा स्थल रखा गया है, जो वर्त्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी होगा। उन्होंने बताया कि प्रेरणा स्थल संसद भवन को देखने आने वाले लोगों को रोमांचित करेगा क्योंकि अब उन्हें यहां प्रत्येक महापुरुषों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी भी मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रेरणा स्थल पर लगी हरेक महापुरुष की प्रतिमा के साथ उनके बारे जानकारी उपलब्ध करायी गयी है। (वार्ता)
Thursday, October 29
Breaking News
- महिला आयोग की जनसुनवाई में 30 प्रकरणों पर हुई सुनवाई, 10 नस्तीबद्ध
- बलोचिस्तान में पाकिस्तानी मिलिट्री कैंप पर हमला, BLF ने 18 सैनिकों को मारने का किया दावा
- मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से शहरों और गांवों का सफर होगा आसान, डिजिटल टिकटिंग से यात्रियों को राहत
- ओडिशा में चक्रवात अर्नब का असर, 300 गांव बाढ़ में घिरे; लोगों को एयरलिफ्ट करने की तैयारी
- त्विषा शर्मा मौत मामले में बड़ा मोड़, भोपाल से दिल्ली ट्रायल शिफ्ट करने के पक्ष में CBI
- राजस्थान में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्ती, पॉक्सो मामलों की निगरानी और बाल अपराधों की रोकथाम पर जोर
- हाई कोर्ट के निर्देश पर सतना में ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में निर्माणों पर कार्रवाई
- बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक, सम्राट सरकार के सामने होंगी अहम चुनौतियां
- रायपुर में जुए के फड़ पर पुलिस का धावा, दिवाली से पहले 19 पत्तेबाज दबोचे
- बसों में शहर-गांव का सफर सुविधाजनक बना रही मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा


