पन्ना
जिला आबकारी अधिकारी मुकेश मौर्य के प्रतिवेदन पर पन्ना की निवर्तमान कलेक्टर ऊषा परमार ने आबकारी विभाग के मैदानी अमले की तैनाती में एक महत्वपूर्ण फेरबदल किया है। वर्तमान में आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय पन्ना वृत्त के साथ साथ अतिरिक्त प्रभार के रूप में पवई वृत्त का भी कार्य देख रहे थे । प्रशिक्षण पर रहे आबकारी उपनिरीक्षक हरीश पाण्डेय की वापिसी पर पुनः उन्हें आबकारी वृत्त पवई का प्रभार प्रदान किया गया है । गौरतलब है कि इसके पूर्व में भी हरीश पाण्डेय पवई वृत्त के प्रभारी रहे है। इस पदस्थापना के बाद आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय के पास पन्ना वृत्त के साथ देशी मद्यभांडागार पन्ना का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। जबकि आबकारी उपनिरीक्षक विक्रांत जैन के पास वृत्त अजयगढ़ के साथ अतिरिक्त प्रभार के रूप में मद्य भांडागार अमानगंज का प्रभार है ।
Sunday, October 18
Breaking News
- गुना में शव घर ले जाने से रोका, अस्पताल के बाहर सजानी पड़ी अर्थी
- SIR का पूरा गणित समझाया सुरजीत भल्ला ने, 13.37 करोड़ नाम हटे लेकिन कितने वोटर वास्तव में प्रभावित?
- बस्तर दशहरा: बेल फल भेंटकर देवी-देवताओं को दिया जाएगा न्योता
- राजस्थान में खनन इकाइयों के लिए नया नियम लागू, अब 1 अप्रैल से 31 मार्च तक होगी उत्पादन की गणना
- रूस से तेल खरीद पर भारत को राहत, मार्को रुबियो बोले- टैरिफ लगाने से पहले सोचना जरूरी
- थार में कम बारिश के बावजूद भरे हैं तीन तालाब, जैसलमेर के खेतोलाई गांव की जल संरक्षण परंपरा बनी मिसाल
- कोलकाता हादसे के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने दुर्गा पंडालों की सुरक्षा बढ़ाने के दिए निर्देश
- ₹5,000 का एयर प्यूरीफायर दिल्ली की जहरीली हवा को कर सकता है साफ? खरीदने से पहले जानें ये बातें
- ग्वालियर हादसा: नो एंट्री में ट्रक को प्रवेश कैसे मिला? कांग्रेस विधायक ने उठाए सवाल
- पन्ना में आबकारी विभाग में फेरबदल, हरीश पाण्डेय बने पवई वृत्त प्रभारी


