रायपुर (mediasaheb.com), ओपी जिंदल विश्वविद्यालय, रायगढ़ के स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट द्वारा ‘रोल ऑफ़ इनोवेशन, आंत्रप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट’ विषय पर दो-दिवसीय चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन रायपुर के सयाजी होटल में किया गया। सम्मलेन की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आर डी पाटीदार, आईआईटी भिलाई के डायरेक्टर प्रोफेसर राजीव प्रकाश, आईसीएसआई-रायपुर चैप्टर के चेयरमैन सी एस शरद कांकानी, सीएसवीटीयू-भिलाई के कुलपति डॉ.एम् के वर्मा एवं जेएसपी के प्रेसिडेंट प्रदीप टंडन ने दीप प्रज्वलित कर किया। फिर, फिलीपीन्स,ओमान और भारत के राष्ट्र गान के बाद कार्यक्रम की शरुआत हुई। सोहार विश्वविद्यालय-ओमान एवं जोश मारिया कॉलेज- फिलीपींस के सहयोग से आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य इनोवेशन, आंत्रप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों से जुड़े हुए सभी स्टेक होल्डर्स को एक मंच पर लाना, सतत विकास में इनकी भूमिका पर चर्चा करना, नवाचारों के साथ-साथ सतत विकास की व्यावहारिक चुनौतियों का सामना करने के लिए अपनाए जाने वाले समाधान प्रस्तुत करना था।
प्रोफेसर राजीव प्रकाश ने बताया कि किस तरह छोटे-छोटे इनोवेशन से समाज का बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बदलाव लाने के लिए कहीं बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है बल्कि व्यक्ति अपने छोटे-छोटे विचारों से समाज में एक बड़ा बदलाव ला सकता है।
सी एस शरद कांकानी ने बताया कि किस तरह से उन्होंने छोटी उम्र में ही बड़ा मुकाम हासिल किया। इस अवसर पर सोहार यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ हमदान सुलेमान व यूनिवर्सिटी ऑफ़ नार्थ जॉर्जिया के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सिव चैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अपने विचार व्यक्त किये।
प्रदीप टंडन ने बताया कि प्रबंध एवं स्थिरता को बनाये रखने के लिए प्रोडक्ट का अच्छा होना ही काफी नहीं हैं मार्किट फीडबैक,एम्प्लाइज का बिहेवियर आदि किसी भी प्रोडक्ट की स्थिरता के लिए जरूरी है।
दो दिवसीय चौथी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन ओपी जिंदल विश्वविद्यालय, रायगढ़ में किया जायेगा, जहां अलग अलग राज्यों की यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर तकनीकी विषयों पर अपने विचार रखेंगे।
Wednesday, June 17
Breaking News
- 16 महीने बाद PM मोदी-ट्रंप की मुलाकात, सिर्फ हैंडशेक से दिया बड़ा संदेश; रिश्तों पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
- नक्सलियों के खिलाफ मोर्चा संभालने वाले IPS सुंदरराज पी अब NIA में IG, आतंकियों पर करेंगे बड़ा प्रहार
- रिवीलिंग मोनोकनी में दिखीं अर्चना पूरन सिंह की होने वाली बहू? बेटे संग रोमांटिक तस्वीरें हुईं वायरल
- झारखंड में फिर सक्रिय होगा मॉनसून: 19 जून से 17 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट
- मध्यप्रदेश में विकेंद्रीकृत नवकरणीय ऊर्जा के विस्तार और तकनीकी चुनौतियों के समाधान पर भोपाल में राष्ट्रीय कार्यशाला संपन्न
- डॉ. पाठक जैसे विरले शिक्षकों का शिष्य होना सौभाग्य की बात, विज्ञान के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियां हम सभी के लिए गर्व का विषय’
- महिला टी20 विश्व कप 2026 में बड़ा उलटफेर: श्रीलंका ने डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया
- 38 की उम्र में भी नहीं थमे मेसी! हैट्रिक के साथ रचा इतिहास, अर्जेंटीना ने वर्ल्ड कप में मचाया धमाल
- इंदौर मेट्रो को जल्द मिलेगा विस्तार, शहीद पार्क तक संचालन के लिए ग्रीन सिग्नल की तैयारी
- US-Iran Deal का असर: 2 महीने बाद खुला होर्मुज मार्ग, फिर शुरू हुआ ईरानी तेल का निर्यात


