महासमुंद
पोषण पखवाड़ा अंतर्गत महासमुंद शहरी परियोजना अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में सुपोषण चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में कुपोषण की रोकथाम और पोषण के प्रति जागरूकता फैलाना है। पोषण पखवाड़ा 8 अप्रैल से 22 अप्रैल तक आयोजित होगा।
इसी क्रम में महासमुंद शहरी परियोजना अंतर्गत गुरु नानक वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित सुपोषण चौपाल में नन्ही बालिका अमायरा का अन्नप्राशन संस्कार विधिवत रूप से संपन्न कराया गया। वहीं, डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्ड के आंगनबाड़ी केंद्र में बालिका सिमरन भोई और नर्गिस देवांगन का भी अन्नप्राशन संस्कार किया गया। इस दौरान पोषक आहार से संबंधित खाद्य पदार्थों को टेबल पर सजाया गया था तथा इन पौष्टिक पदार्थां के महत्व को भी बताया गया।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद धनेंद्र चंद्राकर, समाजसेवी श्रीमती निरंजना चंद्राकर, महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक श्रीमती शीला प्रधान एवं कुंती यादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, और क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रहीं। आयोजन के दौरान गर्भवती महिलाओ और शिशुवती महिलाओं को पोषण, स्वच्छता और शिशु देखभाल के विषय में जानकारी भी दी गई, जिससे वे अपने बच्चों के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें।
पर्यवेक्षक श्रीमती शीला प्रधान ने बताया कि गर्भावस्था और प्रसव के बाद महिलाओं को ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है, क्योंकि इस समय शरीर को उचित मात्रा में पोषक तत्व की आवश्यकता होती है। पोषक आहार ना खाने से माता और शिशु कुपोषण का शिकार हो सकते हैं। कुपोषण को जड़ से मिटाने के लिए सुपोषण चौपाल अभियान एक सार्थक पहल है।
Friday, October 9
Breaking News
- रामपुर आश्रम में जनभागीदारी से चला सेवा संकल्प के साथ स्वच्छता अभियान
- बिहार पंचायत चुनाव पर संकट, समय पर नहीं होंगे चुनाव? हाईकोर्ट में 26 नवंबर को अगली सुनवाई
- Flipkart की सेल सभी के लिए शुरू, iPhone 17 से लेकर AC तक खरीदने का मौका, जानें डील्स
- ‘राइज एंड फॉल 2’ एपिसोड 14 में बवाल, तख्तापलट टास्क रद्द; प्रियंका चाहर चौधरी से भिड़े शहजाद पूनावाला
- किस्तान ने हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी से लिया नाम वापस, भारत ने न्यूट्रल वेन्यू की मांग ठुकराई
- CG Voter List: छत्तीसगढ़ में 24.99 लाख वोटरों के कटे नाम, फिर से जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान
- टीम इंडिया में चोटों का कहर, 32 खिलाड़ियों को कराना पड़ा रिहैब; BCCI की रिपोर्ट में बड़े खुलासे
- अमेरिका में ग्रीन कार्ड पर रोक से 1 लाख भारतीयों की बढ़ी चिंता, Infosys-HCL समेत 8 कंपनियों पर ट्रंप का एक्शन
- केन-बेतवा लिंक परियोजना पर MP हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से CEC की रिपोर्ट पेश करने के निर्देश
- वन्यजीव सप्ताह का समापन, युवाओं ने कला और कल्पनाशीलता से दिया संरक्षण का संदेश


