उज्जैन,(mediasaheb.com)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने आज यहां प्रसिद्ध श्रीमहाकालेश्वर मंदिर में वैदिक ऋचाओं की गूंज के बीच लड्डू प्रसाद “वेंडिंग एटीएम” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी मौजूद थे।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अब इस नवीन आधुनिक तकनीक से श्रद्धालुओं को सुविधाजनक रूप से प्रसाद प्राप्त होगा। लड्डू प्रसाद वेंडिंग एटीएम द्वारा “क्यूआर कोड” स्कैन कर पेमेंट करते ही प्रसाद के कूप से लड्डू का पैकेट मशीन से बाहर निकलेगा। मंदिर समिति ने कोयंबटूर की एक कंपनी से यह ऑटोमेटिक मशीन ली है। इस मशीन से 100 ग्राम, 200 ग्राम और 500 ग्राम लड्डू के पैकेट श्रद्धालु प्राप्त कर सकेंगे। सरकारी विज्ञप्ति में दावा किया गया है कि यह हाईटेक सुविधा देश के किसी भी अन्य मंदिर में फिलहाल उपलब्ध नहीं है।(वार्ता)
Thursday, August 6
Breaking News
- राजपाल यादव पर बढ़ी मुसीबत, 16 करोड़ के कर्ज में संपत्ति नीलामी नोटिस
- प्रगनानंद का शानदार प्रदर्शन, सेंट लुइस रैपिड शतरंज में हासिल किया पहला स्थान
- NEET OMR शीट मामले में CG हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, छेड़छाड़ के आरोपों का नहीं मिला ठोस सबूत
- अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत, जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सौर ऊर्जा क्रांति से बदल रही प्रदेश की तस्वीर
- रांची में नकली दूध बनाने का आरोप, वायरल वीडियो के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गठित की जांच टीम
- गजनी फेम प्रदीप रावत का निधन, बेटे ने बताया आखिरी पलों का दर्द
- रक्षाबंधन पर लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें भारत में असर और सूतक काल की सच्चाई
- राजस्थान में OBC आरक्षण की तैयारी तेज, आयोग ने CM भजनलाल को सौंपी 900 पन्नों की रिपोर्ट
- मिनी माथुर बनीं ‘द अलायंस’ की पहली विनर, जीती ट्रॉफी और 50 लाख रुपये


