मुंबई, (mediasaheb.com)| केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने एनिमेटेड फिल्म ‘रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा का ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इंडो-जापानी फिल्म रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा ,24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। लोग बड़े पर्दे पर इसे अल्ट्रा एचडी 4के में देखने के लिए रोमांचित हैं। श्रीमती सीतारमण ने एक्स पर इस फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है। ट्रेलर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, एक खूबसूरत एनिमेटेड रामायण। याद है, मैंने इसे पहले देखा था, ये जापानी कल्चर का खज़ाना है। 1993 में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में दिखाया गया था। अब ये बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है।
‘रामायणः द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा’ भारत में सिनेमाघरों में गीक पिक्चर्स इंडिया, एए फिल्म्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट के जरिए डिस्ट्रीब्यूट की जाएगी। यह फिल्म 24 जनवरी को इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलुगू में 4के फॉर्मेट में रिलीज होने वाली है।(वार्ता)
Saturday, August 8
Breaking News
- Aaj Ka Rashifal 8 August 2026: मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
- मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से MATS लॉ स्कूल में “लाफ्टर लाउंज: मिमिक्री एवं स्टैंड-अप कॉमेडी प्रतियोगिता” का सफल आयोजन
- दुर्लभ पैंगोलिन तस्करी मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज
- बंदियों की समय पूर्व रिहाई दूसरे बंदियों को भी अच्छे आचरण के लिए करेगी प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- 138 करोड़ की लागत से नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन
- 13वीं पश्चिम क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक इंदौर में सम्पन्न
- छत्तीसगढ़ में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम्’ अभियान की धूम
- एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न
- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के प्रथम शिविर में 160 आवेदनों का हुआ निराकरण
- राज्यमंत्री पंवार ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत खनोटा, कानेड़ एवं गोलाखेड़ा में किया जनसंवाद


