जगदलपुर, (mediasaheb.com) छत्तीसगढ़ में पिछले बार लोकसभा चुनाव
के दौरान नक्सलियों की बारुदी सुरंग के विस्फोट से BJP विधायक भीमा मंडावी और उसके अंगरक्षकों की हुई मौत के मामले
में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने एक दर्जन से अधिक वांछित नक्सलियों की सूची
जारी कर दी है।
सूत्रों
के अनुसार पिछले लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान 09 अप्रैल को
नक्सलियों की बारुदी सुरंग के विस्फोट से भाजपा विधायक भीमा मंडावी और उसने तीन
अंगरक्षकों की मौत हो गयी थी। इस मामले में एनआइए ने 20 वांछित नक्सलियों की सूची जारी कर दी है। एनआइए की सूची में
गणेश उइके, माड़वी हिड़मा, बसवराज समेज कई दुर्दांत नक्सल कमांडरों के नाम शामिल है।
एनआइए ने इन लोगों पर अधिकतम सात लाख तक का इनाम घोषित किया हुआ है। इनकी सूचना
देने वालों को भी उचित इनाम देने और उनका नाम गुप्त रखने का एलान किया गया है।
अब तक की
जांच के बाद कुल पांच लोगों को गिरफ्तारी की गयी हेै जिसमें अधिकांश ऐसे ग्रामीण
है जिन पर नक्सलियों को सामान सप्लाई करने जैसे आरोप है।
एनआईए की
जारी सूची में नक्सलियों के बटालियन एक के कमांडर विनोद, जगदीश के अलावा माड़वी देवे, मांडवी
लिंगा, कुहराम सुनीता, नम्बाला केशव राव, भूपति
उर्फ सोनू, देवजी, मिडिय़म
सुरेश, साईनाथ, जयलाल
मंडावी, लिंगे मड़काम, माड़वी मासा, कोसा, उमेश हेमला, कट्टम
सुदर्शन, चैतू, बारसे
जोगा शामिल है।(वार्ता) (the states. news)
Friday, October 30
Breaking News
- दीपावली से पहले प्रदेश के किसानों को पीएम-किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का मिला लाभ
- टोल वसूली के खिलाफ 12 पंचायतों का हल्लाबोल, ग्रामीणों ने जमही टोल प्लाजा पर किया चक्काजाम
- एनआईबीएसएम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सीधा प्रसारण
- इंडियन नेवी को मिलेंगे 8 नए स्टील्थ वॉरशिप, 40 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी
- 31 अक्टूबर को बैंक रहेंगे बंद? पांचवें शनिवार की छुट्टी को लेकर RBI का बड़ा अपडेट
- BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त’, कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय का अखिलेश पर तीखा हमला
- झंझारपुर के महारानी तालाब का होगा कायाकल्प, 4.25 करोड़ रुपये से बनेगा भव्य पर्यटन स्थल
- चार साल के प्रेम संबंध का खौफनाक अंत, जांजगीर-चांपा में युवती ने प्रेमी पर फेंका एसिड
- दीपावली से पहले नगरीय निकायों में वेतन और पेंशन का भुगतान, नगरीय प्रशासन विभाग ने निकायों को जारी किए 164.65 करोड़ रुपए
- किसानों की सुविधा के लिए राज्य सरकार का बड़ा निर्णय, प्रदेश में 360 नए धान उपार्जन केंद्रों को स्वीकृति


