नई दिल्ली (mediasaheb.com)| कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अंशधारकों की जानकारी – प्रोफाइल अद्यतन करने के लिए नया सॉफ्टवेयर जारी किया है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने शनिवार को यहां कहा कि ईपीएफओ के रिकॉर्ड में सदसों के डेटा की एकरूपता अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे सेवाएं ऑनलाइन निर्बाध रूप से और सही सदस्य को प्रदान करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा गलत भुगतान या धोखाधड़ी के किसी भी जोखिम से बचा जा सकेगा।
ईपीएफओ के सदस्य नए सॉफ्टवेयर से नाम, लिंग, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम, वैवाहिक स्थिति, राष्ट्रीयता, आधार आदि जैसे सदस्य डेटा में परिवर्तन और सुधार के लिए ऑनलाइन अनुरोध कर सकते हैं और संबंधित निर्धारित दस्तावेज़ अपलोड कर सकते हैं।
ऐसे सभी अनुरोध संबंधित नियोक्ताओं के माध्यम से देश भर के ईपीएफ कार्यालयों को भेजे जाते हैं। सदस्यों ने इस नई सुविधा का उपयोग करके अपने अनुरोध दाखिल करना शुरू कर दिया है। लगभग 40,000 को ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा पहले ही स्वीकृत कर दिया गया है। अनुरोध नियोक्ताओं के पास पहुंचते हैं, जो सत्यापन के बाद इसकी मंजूरी के लिए अनुशंसा करते हैं। उन्हें अब तक 2.75 लाख ऐसे अनुरोध प्राप्त हुए हैं।
उचित केवाईसी और मेल खाते सदस्य प्रोफाइल से ईपीएफओ को सदस्य को तत्काल सेवाएं प्रदान करने में सुविधा होती है और अग्रिमों का स्वत: निपटान, पीएफ खाते का स्वत: हस्तांतरण, ई-नामांकन आदि, इसके लिए उन्हें किसी भी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं होती।
ईपीएफओ अंशधारकों और वित्तीय लेन-देन के मामले में दुनिया के सबसे बड़े सामाजिक सुरक्षा संगठनों में से एक है। वर्तमान में, लगभग 7.5 करोड़ सदस्य हर महीने भविष्य निधि, पेंशन और बीमा योजनाओं में सक्रिय हैं। मौजूदा वित्त वर्ष के पहले दो महीनों में ही सामाजिक सुरक्षा लाभों जैसे आवास के लिए अग्रिम राशि, बच्चों की शिक्षा, विवाह, बीमारी, अंतिम भविष्य निधि निपटान, पेंशन, बीमा आदि के रूप में लगभग 87 लाख दावों का निपटारा किया गया।(वार्ता )
Tuesday, September 22
Breaking News
- स्वर्गीय माहेश्वरी का जीवन राष्ट्रसेवा और निर्भीक पत्रकारिता की प्रेरणा: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में महुआ को मिल रहा नया स्वरूप, जशप्योर और जय जंगल के प्रयासों से जनजातीय परिवारों एवं महिला स्वसहायता समूहों के लिए आजीविका की नई संभावनाएं
- जबलपुर समेत 12 जिलों में फिर बरसेंगे बादल, 26 सितंबर तक IMD का अलर्ट
- अजय चंद्राकर ने सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह के खिलाफ किया मानहानि का दावा
- गरबा को लेकर बीजेपी विधायक बोले- मुस्लिम भी आएं, अपनी बहनों-बेटियों को साथ लाएं
- साइबर और फोरेंसिक क्षेत्र में शिक्षा, प्रशिक्षण और अनुसंधान गतिविधियों का विस्तार आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- ग्वालियर में सरेराह छात्रा से छेड़छाड़-मारपीट, CCTV वायरल होते ही आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
- ‘वंदे मातरम्’ न गाने पर सजा का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को नोटिस
- डिजिटल और पारदर्शी राजस्व प्रशासन: जनहित में सुशासन का नया अध्याय
- भिलाई में कॉलेज फीस के लिए बुजुर्ग महिला से सोने की चेन लूटी, B.Tech छात्र-छात्रा गिरफ्तार


