मुंबई, (mediasaheb.com)| जानी मानी अभिनेत्री नीतू चन्द्रा श्रीवास्तव अमेरिका के 10 शहरों में उमराव जान अदा के किरदार को परफॉर्म करेंगी। नीतू चंद्रा श्रीवास्तव इन दिनों संगीत नाटक उमराव जान (#Umrao_jaan) अदा को लेकर उत्तरी अमेरिका के दौरे पर हैं।यह नाटक मिर्ज़ा हादी रुसवा के उपन्यास पर आधारित है,जिसके निर्देशक राजीव गोस्वामी एवं संगीतकार खय्याम और सलीम सुलेमान है। इस नाटक में नीतू चन्द्रा श्रीवास्तव उमराव जान अदा के किरदार को 10 शहरों में ग्लोबल स्टेज पर परफॉर्म करती नजर आएँगी। नीतू चन्द्रा श्रीवास्तव ने अपने ऑफिसियल एक्स (ट्विटर) हैंडल पर लिखा कि मैं इसको लेकर बेहद उत्साहित हूं।अब आप सबों की शुभकामनाओं की जरूरत है।
नीतू चन्द्रा श्रीवास्तव ने अपनी तस्वीर के साथ लिखा कि यह मेरे लिए जितना रोमांचक है, उतना ही नर्वस करने वाला भी है। ऐसे में आपकी शुभकामनाओं और आशीर्वाद की जरूरत है। यह आयोजन इसी साल अप्रैल के महीने में अमेरिका के 10 शहरों में आयोजित किये जाने वाले है। शो का ड्यूरेशन 2 घंटे 20 मिनट का होने वाला है और हर शहर में 3 शो आयोजित किया जाएगा।इसका रिहर्सल शुरू है और मैं इसमें व्यस्त हूं।(वार्ता)
Friday, August 28
Breaking News
- कैबिनेट विस्तार पर अभी और इंतजार, PM मोदी की विदेश यात्रा के बाद हो सकता है बड़ा फैसला
- सरकारी स्कूलों को बदनाम करने वालों पर होगी FIR! BSA ने DM को भेजी रिपोर्ट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 अगस्त को बालाघाट में जन-विश्वास अभियान में होंगे शामिल
- Maruti-Tata को टक्कर देने की बड़ी तैयारी, Hyundai भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी 26 नई कारें
- रक्षाबंधन पर 96% ढकेगा चंद्रमा! जानें कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण और भारत में कितने बजे होगा शुरू
- मोहन सरकार का बड़ा प्लान: सितंबर में मंत्रियों का चिंतन शिविर, ढाई साल के कामकाज की होगी समीक्षा
- 1 सितंबर से बदलेंगे 5 बड़े नियम! बैंकिंग, गैस, टैक्स और UPI पर पड़ेगा सीधा असर
- मेरिका को मिलेगा सबक? भारत-चीन मिलकर करेंगे बड़ा खेल, नई निवेश डील की तैयारी
- जेपीएनआईसी पर अखिलेश के आरोपों पर बीजेपी नेताओ और मंत्रियों का पलटवार, बोले- विकास का चश्मा लगाइए, सच्चाई दिखेगी
- तेंदुओं के अवैध शिकार और अंगों की तस्करी मामले में एक और आरोपी मुरैना से गिरफ्तार अब तक 3 राज्यों से 15 आरोपी गिरफ्तार


