मुंबई (mediasaheb.com)| बॉलीवुड की जानीमानी चरित्र अभिनेत्री नीना गुप्ता फिल्म हिंदी-विंदी में काम करती नजर आयेंगी। नीना गुप्ता ने बताया, मैं फिल्म हिंदी-विंदी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए खुश हूं। हिंदी मेरे दिल के करीब है और यह फिल्म हिंदी को NRI दर्शकों के सामने लाती है। मैं युवा और प्रतिभाशाली फिल्म निर्माताओं अली, जयंत और अनिकेत के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। टीम को दिलचस्प कहानियां सुनाने का शौक है। मैं ऑस्ट्रेलिया में शूटिंग को लेकर उत्साहित हूं।
बताया जा रहा है कि नीना गुप्ता फिल्म हिंदी-विंदी में दादी की भूमिका निभाएंगी, जो ऑस्ट्रेलिया में अपने पोते कबीर से मिलने जाती हैं। फिल्म एक ऑस्ट्रेलियाई-भारतीय लड़के के परिवर्तन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें दिखाया जाएगा कि वह कैसे हिंदी सीखता है और कैसे वह अपनी सांस्कृतिक पहचान को अपनाता है। फिल्म में नीना गुप्ता दादी, मिहिर आहूजा कबीर के रूप नजर आएंगे। फिल्म हिंदी-विंदी का निर्देशन अली सईद करेंगे। इसकी पटकथा जय शर्मा ने लिखी है। फिल्म की शूटिंग नीना गुप्ता में होगी। हिंदी विंदी का निर्माण अनिकेत देशकर करेंगे। ऑस्ट्रेलियाई फिल्म प्रोडक्शन 24सिक्स फिल्म्स, भारत स्थित शाह एंटरटेनमेंट मीडिया (एसईएम) द्वारा निर्मित और स्क्रीन ऑस्ट्रेलिया द्वारा समर्थित, यह फिल्म मई, 2024 में रिलीज होगी।(वार्ता)
Wednesday, September 2
Breaking News
- झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सहायक आचार्य नियुक्ति में B.Ed डिग्रीधारकों पर दोबारा विचार के निर्देश
- दिव्यांग छात्राओं के सपनों को मिलेगी रफ्तार, 40 प्रतिशत दिव्यांगता पर भी ई-ट्राइसाइकिल
- पौधों के जीवन रक्षण और हरित संवर्धन में प्रशिक्षित माली कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण : आयुक्त भोंडवे
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल
- अब किसानों को सिंचाई के लिए दिन में भी उपलब्ध होगी बिजली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से आरंभ होगा सेवा-संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- लोगों को भ्रमित कर रही एआई जनित खबरें एनएमसी से जुड़ी फेक न्यूज़ सोशल मीडिया पर वायरल
- यूपी में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक शुरुआत : समय पर मिलेगा पूरा वेतन, सामाजिक सुरक्षा की भी गारंटी
- जनविश्वास पोर्टल, अभियान के उद्देश्यों को पूरा करने में होगा प्रभावी और लाभकारी सिद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी सौगात, नियोक्ता नहीं कर पाएंगे शोषण और अन्याय


